पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन 'शिक्षक दिवस साहित्यिक महोत्सव' का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'शिक्षक का महत्व' रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया। जिन्होंने दिए गए विषय पर आधारित एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाओं को प्रस्तुत कर महोत्सव की शोभा में चार चाँद लगा दिए। इस महोत्सव में रचनाकारों ने एक ओर जहां अपनी रचनाओं के माध्यम से शिक्षक दिवस के इतिहास के बारे में बताया तो दूसरी ओर शिक्षकों के प्रति भी उन्होंने अपने असीम स्नेह और श्रद्धा भावना को प्रकट किया। महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन 'पुनीत शिक्षा ज्योति' सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने महान शिक्षक तथा भारत देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के व्यक्तित्व व किए गए महान कार्यों को कोटि-कोटि नमन करते हुए शिक्षक दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी तथा महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। उन्होंने हिंदी रचनाकारों को समूह द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न ऑनलाइन साहित्यिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सादर आमंत्रित भी किया। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम चंचल जैन, सीमा मोटवानी, सुनीता सोलंकी 'मीना', कुसुम अशोक सुराणा, रंजन लाल 'बेफिक्र', सम्पदा ठाकुर रचनाकारों के रहे।
रचनाकारों, कलाकारों, प्रतिभाशाली लोगों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियतों को प्रोत्साहित करने का विशेष मंच।
मंगलवार, सितंबर 06, 2022
सोमवार, सितंबर 05, 2022
👩🏫 उज्ज्वल भविष्य का रच्चणहार 👩🏫
👩🏫 गुरू को नमन 👩🏫
रविवार, सितंबर 04, 2022
👩🏫 जीवन सबसे बड़ा शिक्षक 👩🏫
जीवन से प्राप्त हुए अनुभव हमें बहुत कुछ सिखाते है। हमारा मार्गदर्शन करते हैं और यह अनुभव हर किसी के जीवन मे सार्थक भूमिका निभाते हैं। पग-पग पर नए अनुभव जीवन को नए आयाम देते हैं। स्कूल-कॉलेज में मिलने वाला ज्ञान बहुत कुछ सिखाता है पर व्यवहारिक तौर पर अपूर्ण होता है। हम अपने अनुभवों से जीवन पर्यन्त कुछ नया प्राप्त करते हैं। हम जब अपने कदम कठिनाइयों की सीढ़ी पर रखते हैं तो सफलता तथा विफलता दोनों ही हमारे गुरु बनते हैं। सफल व्यक्ति दूसरों को अपने अनुभव से सिखाता है और विफल व्यक्ति हर बार एक नए अध्याय से जुड़ जाता है। जीवन की प्रथम श्वास से अंतिम क्षण तक की यात्रा हमारी शिक्षक बनती हैं इसलिए मेरे लिए जीवन से बड़ा कोई शिक्षक नही है। मेरी तरफ़ से इस अनमोल "जीवन" को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जो हमें रोज़ नये-नये अनुभव करवाकर बेहतर से भी बेहतर साँचे में ढाल रहा है।
👩🏫 गुरु महिमा 👩🏫
शनिवार, सितंबर 03, 2022
पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित ऑनलाइन रिश्ते विशेष साहित्यिक महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।
गुरुवार, सितंबर 01, 2022
👩🏫 किसे-किसे बधाई दूँ 👩🏫
पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।
पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा लोगों को स्नेह के महत्व और विशेषता का अहसास करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव का आयोजन किया गया...
-
बन जाते हैं कुछ रिश्ते ऐसे भी जो बांध देते हैं, हमें किसी से भी कुछ रिश्ते ईश्वर की देन होते हैं कुछ रिश्ते हम स्वयं बनाते हैं। बन जाते हैं ...
-
जीवन में जरूरी हैं रिश्तों की छांव, बिन रिश्ते जीवन बन जाए एक घाव। रिश्ते होते हैं प्यार और अपनेपन के भूखे, बिना ममता और स्नेह के रिश्ते...
-
पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा लोगों को स्नेह के महत्व और विशेषता का अहसास करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव का आयोजन किया गया...






