शुक्रवार, फ़रवरी 11, 2022

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित ऑनलाइन जीवन अनमोल साहित्यिक महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा लोगों को प्राप्त अनमोल जीवन के महत्व और विशेषता का अहसास कराने के उद्देश्य से ऑनलाइन 'जीवन‌ अनमोल साहित्यिक महोत्सव' का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'जीवन है अनमोल' रखा गया। इस महोत्सव में अर्चना वर्मा (क्यूबेक, कनाडा) सहित देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया। जिन्होंने दिए गए विषय पर आधारित एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाओं को प्रस्तुत कर ऑनलाइन 'जीवन अनमोल साहित्यिक महोत्सव' की शोभा में चार चाँद लगा दिए और महोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस‌ महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन 'पुनीत साहित्य पुष्प' सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने एक आदर्श जीवन की विभिन्न अवस्थाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को बताते हुए महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन तथा उत्साहवर्धन किया और सम्मान पाने वाले सभी प्रतिभागी रचनाकारों को उज्ज्वल साहित्यिक जीवन की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने रचनाकारों को आने वाले ऑनलाइन साहित्यिक महोत्सवों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सादर आमंत्रित भी किया। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम डॉ. उमा सिंह बघेल, शिप्रा गुप्ता, अर्चना श्रीवास्तव, मुक्ता श्रीवास्तव, कुसुम अशोक सुराणा, चंचल जैन, अर्चना वर्मा, सुनीता सोलंकी 'मीना', संध्या रामप्रीत, रेखा रतनानी, मीता लुनिवाल, ममता रिछारिया, सीमा मोटवानी रचनाकारों के रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा लोगों को स्नेह के महत्व और विशेषता का अहसास करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव का आयोजन किया गया...