सोमवार, फ़रवरी 07, 2022

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित ऑनलाइन बसंत पंचमी साहित्यिक महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा पावन पर्व बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में ऑनलाइन बसंत पंचमी साहित्यिक महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'बसंत पंचमी का महत्व' रखा गया। इस महोत्सव में अर्चना वर्मा (क्यूबेक, कनाडा) सहित देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया तथा एक से बढ़कर एक बसंत के महत्व तथा विशेषता पर आधारित अपनी बेहतरीन रचनाओं को प्रस्तुत कर महोत्सव की शोभा में चार चाँद लगा दिए। कुछ प्रतिभागी रचनाकारों ने अपनी रचनाओं के द्वारा माता सरस्वती की वंदना कर महोत्सव को भक्तिमय बना दिया। महोत्सव में कुसुम अशोक सुराणा (मुंबई, महाराष्ट्र), ममता रिछारिया (हरदा, मध्य प्रदेश) और शिप्रा गुप्ता (हरिद्वार, उत्तराखंड) की रचनाओं ने सभी का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। इस महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन 'पुनीत साहित्य बहार' सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने माँ शारदे को कोटि-कोटि नमन करते हुए सभी देशवासियों को पावन पर्व बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी और महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन तथा उत्साहवर्धन किया। उन्होंने समूह द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न ऑनलाइन साहित्यिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए हिंदी रचनाकारों को सादर आमंत्रित भी किया। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम डॉ. उमा सिंह बघेल, शिप्रा गुप्ता, मुक्ता श्रीवास्तव, कुसुम अशोक सुराणा, चंचल जैन, अर्चना वर्मा, सुनीता सोलंकी 'मीना', संध्या रामप्रीत, रेखा रतनानी, मीता लुनिवाल, ममता रिछारिया, सीमा मोटवानी रचनाकारों के रहे।

1 टिप्पणी:

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा लोगों को स्नेह के महत्व और विशेषता का अहसास करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव का आयोजन किया गया...