मंगलवार, मई 03, 2022

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित ऑनलाइन कलम-किताब साहित्यिक महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा कलम-किताब के महत्व तथा उपयोगिता का अहसास लोगों को करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन 'कलम-किताब साहित्यिक महोत्सव' का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'कलम-किताब का महत्व' रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया। जिन्होंने दिए गए विषय पर आधारित एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाओं को प्रस्तुत कर ऑनलाइन 'कलम-किताब साहित्यिक महोत्सव' की शोभा में चार चाँद लगा दिए और ऑनलाइन कलम-किताब साहित्यिक महोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस महोत्सव में चंचल जैन (मुंबई, महाराष्ट्र), निरूपमा बिस्सा (‌दुर्ग, छत्तीसगढ़), रश्मि पोखरियाल 'मृदुलिका' (देहरादून, उत्तराखंड) द्वारा प्रस्तुत की गई रचनाओं ने समूह का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन 'पुनीत उत्कृष्ट कलम' सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने लोगों को कलम-किताब की महत्वता समझाते हुए‌ सभी को अच्छा पढ़ने तथा समाज उपयोगी लिखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन तथा उत्साहवर्धन किया और सम्मान पाने वाले सभी प्रतिभागी रचनाकारों को उज्ज्वल साहित्यिक जीवन की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने रचनाकारों को आने वाले ऑनलाइन साहित्यिक महोत्सवों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सादर आमंत्रित भी किया। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम चंचल जैन, सुनीता सोलंकी 'मीना', कुसुम अशोक सुराणा, निरूपमा बिस्सा, रश्मि पोखरियाल 'मृदुलिका', प्राप्ति सिंह रचनाकारों के रहे।

1 टिप्पणी:

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा लोगों को स्नेह के महत्व और विशेषता का अहसास करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव का आयोजन किया गया...