बन जाते हैं कुछ रिश्ते ऐसे भी
जो बांध देते हैं, हमें किसी से भी
कुछ रिश्ते ईश्वर की देन होते हैं
कुछ रिश्ते हम स्वयं बनाते हैं।
बन जाते हैं कुछ रिश्ते ऐसे भी
जो अपनों से बढ़कर अपने होते हैं
स्नेह और विश्वास से जो बने
वह रिश्ते जीवन पर्यंत साथ निभाते हैं।
आ जाती है समझ जब अहमियत रिश्तो की
वह रिश्ते कई मक़ाम पार कर जाते हैं
होते हैं कुछ रिश्ते विश्वास के ऐसे भी
जो हमारे जीवन में सबसे खास बन जाते हैं।।
✍️ रुचि पारीक ( अजमेर, राजस्थान )






