बुधवार, अक्टूबर 13, 2021

👁️‍🗨️ आंखों से उसने..... 👁️‍🗨️

आँखों से उसने ना जाने क्या कह दिया,
पल भर में उसने दीवाना बना दिया।

अदाओं की उसने घायल कर दिया,
इंसान से मुझे उसने पुतला बना दिया।

एक आवारा, एक पागल, एक बेकार था मैं,
उसने मुझे अदद शायर बना दिया।

औरों की आँखों मे खटकता था मैं,
झलक दिखा कर परवाना बना दिया।

गमों के साए में हरदम रोता था मैं,
उसकी मुस्कुराहट ने मुझे हंसना सीखा दिया।

एक बेजान सूखा पेड़ था मैं,
पल भर में उसने मुझे आबाद कर दिया।

               ✍️ मुकेश बिस्सा ( जैसलमेर, राजस्थान )
     

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

💞 तेरा-मेरा अनमोल …रिश्ता 💞

तेरा-मेरा रिश्ता बड़ा अनमोल मैंने पाया है, आज बरसों के बाद फिर ख्याल आया है, मेरी जिंदगी में बहुत से दुखों का साया है, इस दिल ने सनम फिर तुझे...