गुरुवार, दिसंबर 23, 2021

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित ऑनलाइन राष्ट्रीय गणित दिवस साहित्यिक महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गणित दिवस साहित्यिक महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका 'विषय - गणित का महत्व' रखा गया। इस महोत्सव में अर्चना वर्मा (क्यूबेक, कनाडा) सहित देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया तथा एक से बढ़कर एक बेहतरीन गणित के महत्व, विशेषता तथा आदरणीय श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर आधारित रचनाओं को प्रस्तुत कर ऑनलाइन राष्ट्रीय गणित दिवस साहित्यिक महोत्सव में चार चाँद लगा दिए। इस महोत्सव में चंचल जैन (मुंबई, महाराष्ट्र), सुनीता सोलंकी 'मीना' (मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश) और नीति झा (पटना, बिहार) की रचनाओं ने सभी का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। इस महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन "पुनीत साहित्य किरण" सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने आदरणीय श्रीनिवास रामानुजन को कोटि-कोटि नमन करते हुए लोगों को उनकी विलक्षण गणित की प्रतिभा तथा शानदार उपलब्धियों के बारे में बताया और बच्चों को उनका अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन तथा उत्साहवर्धन किया और रचनाकारों को आने वाले ऑनलाइन साहित्यिक महोत्सवों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सादर आमंत्रित भी किया। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम सुनीता सोलंकी 'मीना', कुसुम अशोक सुराणा, चंचल जैन, सावित्री मिश्रा, संध्या रामप्रीत, अर्चना वर्मा, नीति झा, मीता लुनिवाल रचनाकारों के रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

💠 कविता - अधूरापन 💠

विस्मृति के आगोश में, खुद को छोड़ आई थी मैं, तुमसे मिलकर, अपनी हस्ती मोड़ आई थी मैं। वो निस्तब्ध रातों का, फोन पर चुपके से बतियाना, स्मरण है क...