बुधवार, मार्च 23, 2022

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित ऑनलाइन उपहार बहार साहित्यिक महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा लोगों को उपहार के महत्व तथा विशेषता का अहसास कराने के उद्देश्य से, ऑनलाइन उपहार बहार साहित्यिक महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'उपहार से बहार' रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया। जिन्होंने दिए गए विषय पर आधारित एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाओं को प्रस्तुत कर ऑनलाइन 'उपहार बहार साहित्यिक महोत्सव' की शोभा में चार चाँद लगा दिए और ऑनलाइन उपहार बहार साहित्यिक महोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। महोत्सव में प्रस्तुत रचनाओं में कुसुम अशोक सुराणा (मुंबई, महाराष्ट्र), स्मिता सिंह चौहान (गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश) और पल्लवी पाठक (गांधीनगर, गुजरात) की रचनाओं ने समूह का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। इस‌ महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन 'पुनीत शब्द सौग़ात' सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने उपहार के महत्व, विशेषता तथा भावनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को बताते हुए महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन तथा उत्साहवर्धन किया और सम्मान पाने वाले सभी प्रतिभागी रचनाकारों को उज्ज्वल साहित्यिक जीवन की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने रचनाकारों को आने वाले ऑनलाइन साहित्यिक महोत्सवों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सादर आमंत्रित भी किया। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम सुनीता सोलंकी 'मीना', संध्या शर्मा, कुसुम अशोक सुराणा, चंचल जैन, मीता लुनिवाल, पल्लवी पाठक, सोनी कुमारी, रश्मि पोखरियाल 'मृदुलिका', स्मिता सिंह चौहान, सुशील यादव 'सांझ', डॉ. उमा सिंह बघेल, अनिता पाठक रचनाकारों के रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

🌼 भ्रूण हत्या 🌼

मैं अभी इस दुनिया में आई नही हूँ, फिर मुझसे कैसी नाराज़गी है ? मैं तो बस एक नन्ही-सी जान हूँ, फिर मेरी साँसों से कैसी दुश्मनी है ? माँ, तेरी...