बुधवार, मार्च 09, 2022

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित ऑनलाइन 'पुनीत अभिव्यक्ति प्रशस्ति कार्यक्रम' में रचनाकारों ने अपने मन के भावों को किया प्रस्तुत।

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा रचनाकारों के मन के भावों को आदर देने के उद्देश्य से ऑनलाइन 'पुनीत अभिव्यक्ति प्रशस्ति कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। जिसमें रचनाकारों को अलग-अलग विषयों के विकल्प देकर उसमें से किसी एक विषय का चयन करके उस विषय पर आधारित रचना लिखने के लिए कहा गया था। इस कार्यक्रम में अर्चना वर्मा (क्यूबेक, कनाडा) सहित देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया। जिन्होंने दिए गए विषयों पर आधारित एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाओं के माध्यम से अपने मन के भावों को प्रस्तुत कर ऑनलाइन 'पुनीत अभिव्यक्ति प्रशस्ति कार्यक्रम' की शोभा में चार चाँद लगा दिए। इस कार्यक्रम में समूह द्वारा अपने पिछले ऑनलाइन साहित्यिक कार्यक्रमों में मंच की शोभा बढ़ा चुके रचनाकारों को विशिष्ट साहित्यिक शख्सियत के तौर पर जोड़कर उन्हें ऑनलाइन 'पुनीत साहित्य अलंकार' सम्मान देकर सम्मानित किया गया और साथ ही समूह से पहली बार जुड़कर अपनी रचनाएं प्रस्तुत करने वाले रचनाकारों को ऑनलाइन 'पुनीत अभिव्यक्ति' प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने सम्मान पत्र और प्रशस्ति पत्र पाने वाले सभी रचनाकारों को उज्ज्वल साहित्यिक जीवन की शुभकामनाएं दी और रचनाकारों को आने वाले ऑनलाइन साहित्यिक महोत्सवों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सादर आमंत्रित भी किया। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम निरुपमा बिस्सा, संध्या रामप्रीत, कुसुम अशोक सुराणा, चंचल जैन, सीमा मोटवानी, सावित्री मिश्रा, अर्चना वर्मा, सुनीता सोलंकी 'मीना', अर्चना श्रीवास्तव, डॉ. सरला सिंह 'स्निग्धा', स्मिता सिंह चौहान, प्रतिभा सिंह, मुक्ता श्रीवास्तव, मुकेश बिस्सा, महेन्द्र जोशी, सुशील यादव 'सांझ', निशि सक्सैना, क्षमा श्रीवास्तवा, अनिता पाठक, सोनल पंवार, पूनम गुप्ता रचनाकारों के रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा लोगों को स्नेह के महत्व और विशेषता का अहसास करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव का आयोजन किया गया...