रविवार, अगस्त 29, 2021

🏵️ कृष्ण से लगन लगी 🏵️

प्रीत की रीत ऐसी लगी कान्हा,
अब छूटे से न छूटेगी। 
मैं दुनिया के हर सुख दुःख भूली, 
कृष्ण अब तेरा ही सहारा है। 
दुनिया में प्रेम की कमी हो गई, 
कृष्ण तुम वापस आ जाओ। 
हम तुम से ये विनती करते है,
राधा के पास आ जाओ। 
कृष्ण का प्यार अमर है, 
राधा ने दिल का नज़राना भेजा है। 
दही-मिश्री तुम्हे बुलाती है ,
बासुरी की धुन याद दिलाती है। 
वन-वन हम भटक रहे है, 
तुम गाय चराने आ जाओ, 
राधा तुम्हारी राह देख रही है। 
उसके पास तुम आ जाओ, 
राधा को कृष्ण की यादो ने घेर लिया, 
तुम उसके सपने सजा जाओ।।

                   ✍️ गरिमा ( लखनऊ, उत्तर प्रदेश )

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन ‘रिश्ते फरिश्ते साहित्यिक महोत्सव’ के प्रतिभागी रचनाकार 'पुनीत साहित्य गौरव' सम्मान से सम्मानित।

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा मनुष्य जीवन में रिश्तों के महत्व, विशेषता और उपयोगिता को दर्शाने के लिए ऑनलाइन ‘रिश्ते फरिश्ते साहित्यिक महोत्सव...