सोमवार, सितंबर 13, 2021

🍁 जीवन की परिभाषा है हिंदी 🍁

 

हिन्दुस्तान की जान है हिंदी

हर हिन्दुस्तानी की पहचान है हिंदी

एकता का आधार है हिन्दी

हिन्दुस्तान कि अनुपम परम्परा है हिंदी

हर दिल का अरमान है हिंदी

हिन्दुस्तान की शान है हिंदी

देश का स्वाभिमान, सम्मान है हिंदी

हिन्द की चेतना में बस्ती है हिंदी

हमारी वर्तनी, व्याकरण है हिंदी

हमारे शब्द, स्वर, व्यंजन की अमिट पहचान है हिंदी

कबीर, सुर जैसे संतो की पहचान है हिंदी

निराला, प्रेमचन्द की लेखनी का गान है हिंदी

जिसने पूरे देश को जोड़ रखा है

वो मजबूत डोर है हिंदी

हिन्दुस्तान की गौरवगाथा है हिंदी

जिसके बिना हिन्द थम जाए

ऐसी जीवन रेखा है हिंदी

हर देशवासी का गर्व है हिंदी

सरल शब्दों में कहा जाए तो

जीवन की परिभाषा है हिंदी

            ✍️ मीता लुनिवाल ( जयपुर, राजस्थान )

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

🧩 भाग्य और संघर्ष 🧩

भाग्य प्रत्येक का, यहाँ भिन्न-भिन्न है।  जिसने जन्म लिया, इस पृथ्वी पर,  उसे स्वयं ही ज्ञात नही, उसके भाग्य में क्या है ?  परंतु प्रत्येक जी...