सोमवार, अक्टूबर 25, 2021

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑनलाइन 'करवा चौथ साहित्यिक महोत्सव' के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा पावन पर्व करवा चौथ के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन "करवा चौथ साहित्यिक महोत्सव" का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'करवा चौथ का महत्व' रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया तथा एक से बढ़कर एक बेहतरीन करवा चौथ के महत्व तथा विशेषता पर आधारित रचनाओं को प्रस्तुत कर ऑनलाइन करवा चौथ साहित्यिक महोत्सव में चार चाँद लगा दिए। इस महोत्सव में कुसुम तिवारी झल्ली (मुंबई, महाराष्ट्र), सीमा शुक्ला "चाँद" (खंडवा, मध्य प्रदेश) और प्रतिभा तिवारी (लखनऊ, उत्तर प्रदेश) की रचनाओं ने सभी का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। इस महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन "पुनीत साहित्य शशि" सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने पति की लम्बी आयु के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं को करवा चौथ व्रत की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी और महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन तथा उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि समूह आगे भी इसी तरह से विभिन्न पर्वों एवं विशेष दिवसों के अवसर पर ऑनलाइन साहित्यिक महोत्सव आयोजित करता रहेगा तथा रचनाकारों को अपनी रचनाएं प्रस्तुत करने के लिए मंच उपलब्ध कराता रहेगा। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचनाएं प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम कुसुम तिवारी झल्ली, सीमा शुक्ला "चाँद", प्रतिभा तिवारी, डॉ. उमा सिंह बघेल, डॉ. सुधा मिश्रा, ममता सिंह "अनिका", मुकेश बिस्सा, नीलम वन्दना, मीता लुनिवाल रचनाकारों के रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा लोगों को स्नेह के महत्व और विशेषता का अहसास करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव का आयोजन किया गया...