शनिवार, अक्टूबर 02, 2021

🌼 महात्मा गांधी जी के उच्च विचार 🌼


महात्मा गांधी जी के विचार उच्च,
सिखाते हैं हमें बहुत कुछ।
कि सत्य, अहिंसा के पथ पर चलकर,
सफलता पाई जा सकती है मिलकर।
लड़ाई-झगड़े से बात नहीं बनती,
खून-खराबे से हैं मुश्किलें उलझती।
ऊंची सोच और साधे जीवन का,
किया महात्मा जी ने आचरण।
देश की आजादी की खातिर,
किए कई अनशन आमरण।
आओ करते है उनके त्याग,
बलिदान और समर्पण को याद।
उनके नेक विचारों पर चलने की,
इस दुनिया से करते हैं फ़रियाद।वर्षों पहले दिया स्वच्छता का मंत्र,
विरोध करने के लिए दिया सत्याग्रह का यंत्र।भेदभाव और अशांति से भरी इस दुनिया को,
जरूरत है आज शांति और अहिंसा के विचारों की।
सारा विश्व अहिंसा के लिए जपता है जिनका नाम,
भारत के ऐसे महापुरुष को मेरा कोटि-कोटि प्रणाम।

                 ✍️ अनुपमा कडवाड़ ( मुंबई, महाराष्ट्र )



1 टिप्पणी:

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन ‘सिनेमा साहित्यिक महोत्सव’ के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा सिनेमा के भिन्न-भिन्न पहलुओं को दर्शाने तथा सिनेमा के महत्व का अहसास लोगों को करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन ‘सिनेमा ...