शुक्रवार, दिसंबर 10, 2021

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित ऑनलाइन 'विश्व मानवाधिकार दिवस साहित्यिक महोत्सव' के प्रतिभागी रचनाकार ऑनलाइन 'पुनीत मानवता रत्न' से सम्मानित।

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा विश्व मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन "विश्व मानवाधिकार दिवस साहित्यिक महोत्सव" का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'मानवाधिकार का महत्व' रखा गया। इस महोत्सव में अर्चना वर्मा (क्यूबेक, कनाडा) सहित देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया तथा एक से बढ़कर एक मानवता और मानवाधिकार से संबंधित रचनाओं को प्रस्तुत कर महोत्सव की शोभा में चार चाँद लगा दिए। इस महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन "पुनीत मानवता रत्न" सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने आधुनिक समाज में मानवाधिकार के महत्व के बारे में बताते हुए सभी लोगों को विश्व मानवाधिकार दिवस की शुभकामनाएं दी तथा विश्व मानवाधिकार दिवस मनाने के उद्देश्य की पूर्ति हेतु रचनाकारों को मानवाधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने वाली रचनाएं लिखने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन तथा उत्साहवर्धन किया तथा समूह द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न ऑनलाइन साहित्यिक महोत्सवों में सम्मिलित होने के लिए हिंदी रचनाकारों को सादर आमंत्रित भी किया। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम कुसुम अशोक सुराणा, चंचल जैन, सुनीता सोलंकी 'मीना', मुक्ता शर्मा, निर्मला कर्ण, अर्चना वर्मा, सावित्री मिश्रा रचनाकारों के रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा लोगों को स्नेह के महत्व और विशेषता का अहसास करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव का आयोजन किया गया...