गुरुवार, दिसंबर 30, 2021

🦚 नववर्ष है आने वाला 🦚

नववर्ष है आने वाला 
खुशियों से झोला भरने वाला
नववर्ष है आने वाला

सबके दुःख को भर कर उसमें
सुख का उजाला बिखेरने वाला
दूर करके तन-मन के रोग
निरोगी काया देने वाला
नववर्ष है आने वाला

मन से मिटा कर इर्ष्या को
दिलों मे प्रेम जगाने वाला
लगा कर गले सबको
भाईचारा जगाने वाला
नववर्ष है आने वाला

दिखा कर नित ख़्वाब नए
नई उम्मीद जगाने वाला
भर कर उड़ान हौसलों की
मंज़िल तक पहुँचाने वाला
नववर्ष है आने वाला

     ✍️ संध्या रामप्रीत ( पुणे, महाराष्ट्र )


   







कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन ‘रिश्ते फरिश्ते साहित्यिक महोत्सव’ के प्रतिभागी रचनाकार 'पुनीत साहित्य गौरव' सम्मान से सम्मानित।

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा मनुष्य जीवन में रिश्तों के महत्व, विशेषता और उपयोगिता को दर्शाने के लिए ऑनलाइन ‘रिश्ते फरिश्ते साहित्यिक महोत्सव...