सोमवार, नवंबर 09, 2026

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन ‘अभिव्यक्ति शक्ति साहित्यिक महोत्सव’ के प्रतिभागी रचनाकार ‘पुनीत साहित्य स्वर्ण’ सम्मान से सम्मानित।

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा अभिव्यक्ति की शक्ति व महत्व को दर्शाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन ‘अभिव्यक्ति शक्ति साहित्यिक महोत्सव' का आयोजन किया गया। जिसमें रचनाकारों को दस अलग-अलग विषयों के विकल्प देकर उनमें से किसी एक विषय का चयन करके चयनित विषय पर आधारित रचना लिखने के लिए कहा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया। जिन्होंने दिए गए विषयों पर आधारित एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाओं को प्रस्तुत कर महोत्सव की शोभा में चार चाँद लगा दिए और महोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। महोत्सव में प्रस्तुत रचनाओं में अमोल बारई 'कविमोल’ ( ठाणे, महाराष्ट्र ) और पंकज कुमार सिंह चौहान ( इटावा, उत्तर प्रदेश ) की रचनाओं ने ग्रुप का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। महोत्सव में सम्मिलित प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन 'पुनीत साहित्य स्वर्ण' सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्रुप के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने अभिव्यक्ति की शक्ति व महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यक्ति को अपने मन की भावनाओं और विचारों को अपने मन में ना रखकर उन्हें अभिव्यक्त कर देना चाहिए, ऐसा करने से ना केवल व्यक्ति के मन का बोझ हल्का होता है बल्कि उसकी भावनाएं और विचार किसी अन्य व्यक्ति के लिए प्रेरणा व समस्या का समाधान भी बन सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन किया तथा सम्मान पाने वाली सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को उज्ज्वल साहित्यिक जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ग्रुप द्वारा आयोजित होने वाले भिन्न-भिन्न ऑनलाइन साहित्यिक कार्यक्रमों में रचनाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सादर आमंत्रित भी किया। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके ग्रुप की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम पूनम लता, रत्ना वाधवानी, पंकज कुमार सिंह चौहान, अमोल बारई 'कविमोल’, डॉ० ललित कुमार चौधरी, श्रीजी जैन, डॉ० कुमार धीरेन्द्र, अंजुलिका खोखर रचनाकारों के रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन ‘अभिव्यक्ति शक्ति साहित्यिक महोत्सव’ के प्रतिभागी रचनाकार ‘पुनीत साहित्य स्वर्ण’ सम्मान से सम्मानित।

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा अभिव्यक्ति की शक्ति व महत्व को दर्शाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन ‘अभिव्यक्ति शक्ति साहित्यिक महोत्सव' का ...