पटाखों से वायु होती है प्रदूषित
यह सन्देश जन-जन तक पहुँचाए
मानव होने का दायित्व निभाएं
वायु को प्रदूषण से मुक्त कराएं
आओ ! इको फ्रेंडली दीपावली मनाएं
जग-मग करते मिट्टी के दिये जलाये
रंग-बिरंगी रंगोली से द्वार सजाये
एक दूसरे को मिठाई खिलाएं
स्वस्थ अच्छी आदतों को अपनाएं
आओ ! इको फ्रेंडली दीपावली मनाएं
जूठे खाने को फेंके नही
उससे कम्पोस्ट खाद बनाएं
प्रकृति के चेहरे पर मुस्कान लाएं
पर्यावरण संरक्षण का धर्म निभाएं
आओ ! इको फ्रेंडली दीपावली मनाएं
पेड़-पौधे लगाकर धरती को
हरियाली की चादर ओढ़ाएं
वातावरण की मुस्कान लौटाएं
धरती को रहने लायक बनाएं
आओ ! इको फ्रेंडली दीपावली मनाएं
मिट्टी से बनी मूर्तियां घर लाएं
कपड़े के थैलो का इस्तेमाल बढ़ाये
डिस्पोजेबल बंद करने का अभियान चलाए
पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली अपनाएँ
आओ ! इको फ्रेंडली दीपावली मनाएं
✍️ रत्ना वाधवानी ( भोपाल, मध्य प्रदेश )

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें