शनिवार, अगस्त 14, 2021

🌺 स्वाधीनता 🌺

स्वाधीनता की ज्वाला को दिल में जलाए रखेंगे,
हम वतन की शान में सर को झुकाएं रखेंगे।

तलवारों से कटे जो वीर देश की खातिर,
शहीदों की राख माथे से लगाए रखेंगे।

मिली हजारों कुर्बानियों के बाद ये आजादी,
पंद्रह अगस्त इस जश्न के गीत हम गाएंगे।

 मुद्दतों सही गुलामी अपनी जमीन अपने घर के लिए,
 आज इस दिवस खुशी से घर को हम सजाएंगे।

 अब नहीं कहीं भी होगी किसी की तानाशाही,
 राजा रक्षक को सत्ता का ताज पहना आएंगे।

 नमन-नमन शहीदों को दी हैं जिन्होंने बली जान की, 
 बारंबार उनकी याद में हम अश्क़ यूँ ही बहायेंगे।

था बड़ा दर्द से भरा मंज़र जो गुज़र गया,
सह लिया हमने बहुत अब नहीं सह पाएंगे।

 प्रगति और प्रकाश के गीत गाओ मिल प्यार से,
 विश्व गुरु की चाह में अब हम आगे ही बढ़ते जाएंगे।

                         ✍️ संगीता सिंघल विभु ( पीलीभीत, उत्तर प्रदेश )

🌺 भारत माँ की शान 🌺

शान हमारी भारत माँ की 
कभी तनिक ना कम होगी
मर कर भी अपना तिरंगा
हम कभी नहीं झुकने देंगे।

गंगा-यमुना का पावन जल 
हिन्द सरिस धारा होगा 
हरी-भरी धरती माता की
सिर पर हिम का ताज होगा।
शान हमारी.................

तन और मन को किया समर्पित
मैंने तुझको भारत माता
याद दिलाई हर बच्चें को
तेरी ये अमृत गाथा।
शान हमारी…...........

कितने माँ के वीर सपूतों ने
जान हंसते-हंसते की कुर्बान
कितने बहनों की राखी ने 
रखी अपने देश की ऊंची शान
शान हमारी ...............

जीवन अपना तुम्हें समर्पित
हे ! मेरी पावन भूमि 
मेरी सदैव यह इच्छा होगी
हर बार जन्म लूं इस भूमि
शान हमारी .............

          ✍️ नीलम झा ( बोकारो, झारखंड )

🌺 जो भारत का है, वो भारत का रहेगा 🌺

 

छीन लिया है वह दामन संस्कृति का आज हमने,

जो कि था भारत का, है भारत का, भारत का रहेगा।

पहचान है आज विश्व में, जो भारत की थी, 
कितनी भी आएं आंधियां, यह दीप जलेगा।

वह लूट कर जो ले गए सोना, वह सच्चा न था।
हर शहीद था कनक, जो कल भी था, आज भी है, कल भी रहेगा।

स्वतंत्र देश की कलम स्वतंत्रता से लिख रही,
साहित्य का सागर है अपना, कुछ अनुपम ही लिखेगा।

राम, रहीम, यीशु और नानक भारत में मुस्कुरा रहे, 
अखंड भारत की एकता इतिहास लिखेगा।

स्वतंत्र देश अपना, है संविधान अपना।
संघर्ष हमारा आदर्श है, आदर्श रहेगा।

भूले नहीं हम उनको जो शहीद हो गए,
स्वतंत्रता दिवस का उपहार दे गए।
तुम्हारी वीरता को नमन सारा राष्ट्र करेगा।

गुरु शिष्य परंपरा की नींव भारत ही में तो है, 
गुरु क्षमा करें, शिष्य गलतियां करता ही रहेगा।
जो कि था भारत का, है भारत का, भारत का रहेगा।

                     ✍️ प्रतिभा तिवारी ( लखनऊ, उत्तर प्रदेश )

🌺 आज़ादी 🌺

   

आज़ादी तो होती ऐसी,                                                                       जो सबको लागे प्यारी,
चाहे वो महलों में रहता
या गरीब कोई हमाली।

नीले अंबर मे उड़ते पंछी,
प्रसन्न होते ये गुनगुनाये,
पंख कतरे पिंजराबंद हो तो,
बिन खाये गाये मिट जायें।

रेहन बनकर बहुत दिवस तक,
भारत माँ ने दुख ताप सहे,
आज़ादी पाने की ख़ातिर,
जाने कितनों के लहू बहे।

आज़ाद ख्याल भी रखें मगर,
उलझाये ना ये युवा नज़र,
पश्चिमी रंगों में रंगने हेतु,
कहीं थामे न अंधेरी डगर।

आज़ादी बड़ी है अनमोल,
आओ हम सब थामे डोर,
आज़ाद विचार ख्याल हो पर,
मर्यादा का ना छोड़े कोर।।

           ✍️  पदमा दीवान "अर्चना" ( रायपुर, छत्तीसगढ़ )

🌺 मेरी दुनियाँ सबसे अलग 🌺

मेरी दुनियाँ सबसे अलग,
मेरा घर है सबसे घना,
तिनका-तिनका जोड़ कर,
मेरी दुनियाँ अलग बनी,

जब मन करता,
जी भर के घूमता,
चहक चहक के,
जीवन रूपी गीत गाता,

हर एक पल में जीवन को जीता,
पल-पल में मंत्रमुग्ध होता,
आजादी से जीवन को मैं पाता,
कोई क्या मुझे कैद कर पाता,

अपने ख्यालों से जीवन को जीता,
खुशी से आगे मैं बढ़ता,
हर पथ को मैं जानता,
हर गली को मैं पहचानता,

डाली-डाली को मैं पहचानूं,
हर रंग को में जानूँ,
अपनी खुली हवा को,
मैं महसूस करुँ,
हर दर्द को मैं जानूँ ,

खुली हवा में जी रहा था,
अपने आशियाने में रह रहा था,
वक्त की मार को भाप रहा था,
कोई अन्जाना मीत मुझे पिंजरे में डाल रहा था,
मेरी आजादी को मुझसे छीन रहा था,
अपने घर की रौनक मुझे बना रहा था,
मेरे आशियाने को पिंजरा बना रहा था,
खुली हवा को बन्द पिंजरे में बन्दी बना रहा था,

मेरी आजादी को मुझसे छीन रहा था,
मेरे विचारों को अपने घर में कैद कर रहा था,
मेरे सुकून को अपने घर की खुशी बना रहा था,
घौसला को पिंजरा मेरा दोस्त बना रहा था,
दोस्ती की मिशाल को जो दागदार कर रहा था,
मेरी स्वतंत्रता को अपने सांचे में जो भर रहा था।

                  ✍️ डॉ० उमा सिंह बघेल ( रीवा, मध्य प्रदेश )

शुक्रवार, अगस्त 13, 2021

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन तीज साहित्यिक महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।


पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा पावन पर्व तीज के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन "तीज साहित्यिक महोत्सव" का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'तीज का महत्व' रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया तथा एक से बढ़कर एक तीज के महत्व तथा विशेषता पर आधारित अपनी रचनाओं को प्रस्तुत कर मंच पर तीज के अनुपम रंगों की छटा बिखेर दी और मंच को अद्भुत उल्लास से भर दिया। इस महोत्सव में संध्या शर्मा (मोहाली, पंजाब) और कुसुम अशोक सुराणा (मुंबई, महाराष्ट्र) की तीज पर आधारित रचनाओं ने सभी का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। इस महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन "पुनीत तीज सितारा" सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने महिला रचनाकारों को विशेष रूप से तीज के पावन पर्व की बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी तथा महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन तथा उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह इसी तरह आगे भी ऑनलाइन साहित्यिक महोत्सवों के माध्यम से भारतीय सभ्यता-संस्कृति से जुड़े विभिन्न पर्वो को मनाता रहेगा तथा नए रचनाकारों को साहित्यिक मंच उपलब्ध करवा के साहित्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम प्रतिभा तिवारी, नीलम झा, कुसुम अशोक सुराणा, चंचल जैन, डॉ. उमा सिंह बघेल, सरिता कुमार, पदमा दीवान 'अर्चना', डाॅ. ऋतु नागर, मीता लुनिवाल, संध्या शर्मा, मुकेश बिस्सा, संगीता सिंघल विभु, ज्ञानवती सक्सैना 'ज्ञान', निर्मला कर्ण रचनाकारों के रहे।

गुरुवार, अगस्त 12, 2021

🌺 नारी का सिंगार 🌺

नारी तुम हो रूप की छाया
तुम पर ही सम्पूर्ण सृष्टि की काया,
नख से सिर तक तुम हो देवी रूपी माया,
रूप रंग की अनुपम दर्शन हो तुम,
हर सावन मास की हरियाली हो तुम,
हर सिंगार की डाली हो तुम,
जीती जागती फुलवारी हो तुम,
मधुवन की प्याली हो तुम,
जीती जागती सुन्दर नारी हो तुम,
अधरों की लाली हो तुम,
आँखों की कजरारी धारी हो तुम,
हाथों की कंगन नेयारि हो तुम,
फूलों से वेणी सजी लहराती नारी हो तुम,
सजी धजी देवी सी मूरत हो तुम,
हर तीज की महिमा हो तुम,
सोलह सिंगार की गरिमा हो तुम।                                                                                          
                    ✍️ डॉ० उमा सिंह बघेल ( रीवा, मध्य प्रदेश )

🌟 माँ, बच्चों की खुशियों का आधार 🌟

माँ मूर्ति है त्याग की, खान है प्रेम और दया की, माँ ही तो पहचान है, इस सुंदर सृष्टि की। शक्ति का वरदान है माँ, सरस्वती का रूप है, माँ ही इस ...