रचनाकारों, कलाकारों, प्रतिभाशाली लोगों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियतों को प्रोत्साहित करने का विशेष मंच।
बुधवार, जून 29, 2022
🏆 आज का दौर फैशन का 🏆
🏆 छूत की बीमारी सी होती मुस्कुराहट 🏆
मंगलवार, जून 28, 2022
🏆 प्रेम का सार्थक रूप है विवाह 🏆
🏆 झुर्रियां बुढ़ापे की 🏆
ना दस्तक दी, ना आवाज ही
कब आ गयी झुर्रियां बुढ़ापे की
बिन खटखटाहट खोल के दर
बुढ़ापा आन खड़ा दरवाजे पर
आ ही गये हो बैठ जाओ भाई
अभी जरा बालों को रंग के आई
माना अब मेरे शरीर पे तू बसा
ढीलमढाला हुआ न रहा कसा
लाख छिपा छिपा ना पाओगी
मैं बुढ़ापा ऐनक न लगाओगी
बिन ऐनक कैसे देख पाओगी
एक अक्षर नहीं लिख पाओगी
जवानी हंस बोली यह घर मेरा
बुढ़ापा भी समझा के कह रहा
सखी ! ना घर तेरा ना घर मेरा
यह तो आवागमन का ही फेरा
✍️ सुनीता सोलंकी 'मीना' ( मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश )
🏆 जीवन में बदलाव है शादी 🏆
🏆 असली फैशन 🏆
जब हम औरों को देख-देख
किसी जलन में नही जलते हैं
जब हम अपने बुजुर्गों को
नमन करते हुए जगते हैं
जब हम ग्रंथों का सार पढ़
जीवन में पालन करते हैं
जब भी हम सबकी ख़ातिर
सम्मान की भावना रखते हैं
जब हम मन का अहमघमण्ड
जब हम मन को सात्विक कर
स्वाभिमान से आगे बढ़ते हैं
जब हम अपनी ठेठ भाषा को
बोलने से नही हिचकते हैं
जब हम साड़ी, सलवार-कमीज में
इठलाकर के चलते हैं
जब हम धोती-कुर्ते में भी
पूरे अभिमान से भरते हैं
जब हम माथे के बिंदी, तिलक को
सम्मान से धारण करते हैं
तब छा जाती है चहुं ओर रौनक
यही तो असली फैशन है हमारा
क्यों हम पाश्चात्य के पीछे दौ
✍️ भारती राय ( नोएडा, उत्तर प्रदेश )
🏆 प्रभु का बसेरा 🏆
🌟 माँ, बच्चों की खुशियों का आधार 🌟
माँ मूर्ति है त्याग की, खान है प्रेम और दया की, माँ ही तो पहचान है, इस सुंदर सृष्टि की। शक्ति का वरदान है माँ, सरस्वती का रूप है, माँ ही इस ...
-
स्त्री कौन हो तुम …? पर्याय लगती हो धरा की धीरता से धीर धरती इक - इक कदम गिरती - संभलती हो पल्लू में ब्रम्हाण्ड ...
-
बन जाते हैं कुछ रिश्ते ऐसे भी जो बांध देते हैं, हमें किसी से भी कुछ रिश्ते ईश्वर की देन होते हैं कुछ रिश्ते हम स्वयं बनाते हैं। बन जाते हैं ...
-
समय का व्याकरण और हम ... अ , आ , इ , ई के जाल में उलझे बुनते ताने बाने छोटा उ , बड़ा ऊ क्या घटाऊँ , क्या बढ...






