रचनाकारों, कलाकारों, प्रतिभाशाली लोगों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियतों को प्रोत्साहित करने का विशेष मंच।
रविवार, अगस्त 07, 2022
🌸 बचपन वाली राखी 🌸
गुरुवार, जुलाई 28, 2022
🦚 प्रेम मेरा जिंदा रहेगा 🦚
मैं रहूं या ना रहूं पर
प्रेम मेरा जिंदा रहेगा
भले ही दूर होगी परछाई मेरी
पर प्रेम बस तुमसे रहेगा
पढ़ते है सब खुली आंखों में प्रेम
तुम मेरी बंद आंखों में भी पढ़ लेना
काश ! लूं तेरी गोद में आखरी सांसे
हर सांस बस तेरा नाम रहेगा
तेरे नाम की बिंदिया लगाना
तुझ से ही खुद को संवारना
मेरी रूह बनकर तू मुझमें ही रहेगा
हाँ प्रेम मेरा जिंदा रहेगा
अगर चल भी जाऊं इस जहां से मैं
तो भी पुकारना एक आवाज दिल से
महसूस हो जाऊंगी तुझे तुझमें ही
क्यूंकि प्रेम मेरा जिंदा रहेगा
✍️ वैष्णवी नीमा ( झालावाड़, राजस्थान )
बुधवार, जुलाई 27, 2022
🦚 साथ यूँ ही चलते रहना 🦚
बस साथ यूँ ही चलते रहना
मीठी बातों से छलते रहना
मैं रहूँगी चुप और ठहरी सी
तुम दरिया से बहते रहना
मैं भले ही सिल लूँ लब अपने
तुम आँखों को पढ़ते रहना
मैं चुराए रखूँगी आँखें भी
तुम बस उनमें तकते रहना
मैं कहूँगी अब मत बोलो कुछ
तुम प्यार-प्यार कहते रहना
✍️ भारती राय ( नोएडा, उत्तर प्रदेश )
🦚 प्रेम जटिलता 🦚
मंगलवार, जुलाई 26, 2022
🦚 स्त्री हूँ मैं 🦚
🦚 विरहिन 🦚
शुक्रवार, जुलाई 22, 2022
पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित ऑनलाइन सिनेमा साहित्यिक महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।
पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा सिनेमा के समाज पर पड़ने वाले विभिन्न प्रभावों को दर्शाने के लिए ऑनलाइन 'सिनेमा साहित्यिक महोत्सव' का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'सिनेमा का प्रभाव' रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया। जिन्होंने दिए गए विषय पर आधारित एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाओं को प्रस्तुत कर ऑनलाइन 'सिनेमा साहित्यिक महोत्सव' की शोभा में चार चाँद लगा दिए और ऑनलाइन सिनेमा साहित्यिक महोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस महोत्सव में सावित्री मिश्रा (झारसुगुड़ा,ओड़िशा) और भारती राय (नोएडा, उत्तर प्रदेश) द्वारा प्रस्तुत की गई रचनाओं ने समूह का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। महोत्सव में सम्मिलित प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन 'पुनीत साहित्य पुष्प' सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने सिनेमा को मनोरंजन का महत्वपूर्ण साधन बताते हुए सिनेमा के समाज पर पड़ने वाले विभिन्न प्रभावों के बारे जानकारी दी और महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया और सम्मान पाने वाली प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को उज्ज्वल साहित्यिक जीवन की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने हिंदी रचनाकारों को समूह द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न ऑनलाइन साहित्यिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सादर आमंत्रित भी किया।
🌟 माँ, बच्चों की खुशियों का आधार 🌟
माँ मूर्ति है त्याग की, खान है प्रेम और दया की, माँ ही तो पहचान है, इस सुंदर सृष्टि की। शक्ति का वरदान है माँ, सरस्वती का रूप है, माँ ही इस ...
-
स्त्री कौन हो तुम …? पर्याय लगती हो धरा की धीरता से धीर धरती इक - इक कदम गिरती - संभलती हो पल्लू में ब्रम्हाण्ड ...
-
बन जाते हैं कुछ रिश्ते ऐसे भी जो बांध देते हैं, हमें किसी से भी कुछ रिश्ते ईश्वर की देन होते हैं कुछ रिश्ते हम स्वयं बनाते हैं। बन जाते हैं ...
-
समय का व्याकरण और हम ... अ , आ , इ , ई के जाल में उलझे बुनते ताने बाने छोटा उ , बड़ा ऊ क्या घटाऊँ , क्या बढ...






