पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा पावन पर्व रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में ऑनलाइन 'रक्षाबंधन साहित्यिक महोत्सव' का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'भाई-बहन का स्नेह' रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया। जिन्होंने दिए गए विषय पर आधारित एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाओं को प्रस्तुत कर महोत्सव की शोभा में चार चाँद लगा दिए और महोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। महोत्सव में महिला रचनाकारों ने एक ओर जहां अपनी रचनाओं के माध्यम से रक्षाबंधन पर्व की विशेषता का गुणगान किया तो दूसरी ओर भाईयों के प्रति भी उन्होंने अपने असीम स्नेह और श्रद्धा भावना को प्रकट किया। इस महोत्सव में प्राप्ति सिंह (हैदराबाद, तेलंगाना), भारती राय (नोएडा, उत्तर प्रदेश) और सम्पदा ठाकुर (मुंगेर, बिहार) द्वारा प्रस्तुत की गई रचनाओं ने समूह का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन 'पुनीत स्नेह विशेष' सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व को भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक बताया और महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। उन्होंने हिंदी रचनाकारों को समूह द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न ऑनलाइन साहित्यिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सादर आमंत्रित भी किया।
रचनाकारों, कलाकारों, प्रतिभाशाली लोगों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियतों को प्रोत्साहित करने का विशेष मंच।
शुक्रवार, अगस्त 12, 2022
गुरुवार, अगस्त 11, 2022
पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित ऑनलाइन महिला रचनाकार प्रशस्ति कार्यक्रम के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।
मंगलवार, अगस्त 09, 2022
🌸 भाई-बहन का प्यार 🌸
सोमवार, अगस्त 08, 2022
🌸 रक्षाबंधन पर्व की रीत 🌸
रक्षाबंधन के पावन पर्व की
देखो ! रीत कितनी प्यारी है
राखी बांध बहन लेती बलैयाँ
जैसे भाई ही दुनिया सारी है
रोली लगाती कहती है
तुम ऐसे ही दमको सदा
अक्षत की भाँति संग रहना
ना कभी होना जुदा
धागे तो बेशक कच्चे हैं
किन्तु वादे इनके पक्के हैं
ये डोर हैं विश्वास के
इनमें आस बांध रक्खे हैं
आरती की तरह भाई तुम
जगमगाना इस संसार को
बांधती हूँ स्नेह सारा
ना तोड़ना इस आस को
है ये मिठाई प्रेम अपना
ऐसे ही मीठा संग रखना
जब भी निराशा हो कभी
करना महसूस इस मिठास को
इस स्नेह के धागे में भईया
प्यार सारा बांधती हूँ
रहना सदा ही खिलखिलाते
ये वादा तुमसे माँगती हूँ
बन उजाला तुम चमकना
हर बहन की लाज बनना
हर माँ का बनना इक सहारा
तुम जहाँ का ताज बनना
बस और क्या माँगू भला
तुम स्नेह का संसार हो
बस माँगती हूँ ये दुआ
हर भाई-बहन में प्यार हो
खूब सारा प्यार हो
✍️ भारती राय (नोएडा, उत्तर प्रदेश )
रविवार, अगस्त 07, 2022
🌸 बचपन वाली राखी 🌸
गुरुवार, जुलाई 28, 2022
🦚 प्रेम मेरा जिंदा रहेगा 🦚
मैं रहूं या ना रहूं पर
प्रेम मेरा जिंदा रहेगा
भले ही दूर होगी परछाई मेरी
पर प्रेम बस तुमसे रहेगा
पढ़ते है सब खुली आंखों में प्रेम
तुम मेरी बंद आंखों में भी पढ़ लेना
काश ! लूं तेरी गोद में आखरी सांसे
हर सांस बस तेरा नाम रहेगा
तेरे नाम की बिंदिया लगाना
तुझ से ही खुद को संवारना
मेरी रूह बनकर तू मुझमें ही रहेगा
हाँ प्रेम मेरा जिंदा रहेगा
अगर चल भी जाऊं इस जहां से मैं
तो भी पुकारना एक आवाज दिल से
महसूस हो जाऊंगी तुझे तुझमें ही
क्यूंकि प्रेम मेरा जिंदा रहेगा
✍️ वैष्णवी नीमा ( झालावाड़, राजस्थान )
बुधवार, जुलाई 27, 2022
🦚 साथ यूँ ही चलते रहना 🦚
बस साथ यूँ ही चलते रहना
मीठी बातों से छलते रहना
मैं रहूँगी चुप और ठहरी सी
तुम दरिया से बहते रहना
मैं भले ही सिल लूँ लब अपने
तुम आँखों को पढ़ते रहना
मैं चुराए रखूँगी आँखें भी
तुम बस उनमें तकते रहना
मैं कहूँगी अब मत बोलो कुछ
तुम प्यार-प्यार कहते रहना
✍️ भारती राय ( नोएडा, उत्तर प्रदेश )
🌟 माँ, बच्चों की खुशियों का आधार 🌟
माँ मूर्ति है त्याग की, खान है प्रेम और दया की, माँ ही तो पहचान है, इस सुंदर सृष्टि की। शक्ति का वरदान है माँ, सरस्वती का रूप है, माँ ही इस ...
-
स्त्री कौन हो तुम …? पर्याय लगती हो धरा की धीरता से धीर धरती इक - इक कदम गिरती - संभलती हो पल्लू में ब्रम्हाण्ड ...
-
बन जाते हैं कुछ रिश्ते ऐसे भी जो बांध देते हैं, हमें किसी से भी कुछ रिश्ते ईश्वर की देन होते हैं कुछ रिश्ते हम स्वयं बनाते हैं। बन जाते हैं ...
-
समय का व्याकरण और हम ... अ , आ , इ , ई के जाल में उलझे बुनते ताने बाने छोटा उ , बड़ा ऊ क्या घटाऊँ , क्या बढ...






