हमारा देश भारतवर्ष काफी समय तक परतंत्र रहा। अपने ही देश में हमपर जुल्म और ज्यादतियां होती रही लेकिन यूरोपियन के आने के बाद खास कर ब्रिटिश संपूर्ण भारत और धीरे-धीरे सम्पूर्ण दुनिया ही गुलाम हो गई और हमें गुलामी का असली रूप देखने को मिला। जिस भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था उसे लोहे के पिंजरे में धकेल दिया गया। कभी विश्वगुरु भारत जिसका मलमल, काली मिर्च, सोना, हीरे और अन्य रत्न दुनिया में लोहा मनवाते थे, अब नील की खेती करने को विवश था। खेत के खेत बंजर हो रहे थे। अंग्रेजों ने ना केवल आर्थिक रूप से लूटा बल्कि हमें हमारी ही संस्कृति के खिलाफ कर दिया। 200 सालों के बाद हमे मुक्ति मिली। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अंग्रेजों की पकड़ उनके सम्पूर्ण साम्राज्य से छूट गई। लेकिन इस गुलामी के बाद मिली स्वतंत्रता को यहां के लोग समझ नही पाए। आज भी छुआ-छूत, भेदभाव, आरक्षण के नाम पे राजनेताओं के हाथों की कठपुतली हैं सभी। धर्म के नाम पे, जाति के नाम पे वोट लेने के लिए मूर्ख बना रहे हैं सब जनता को। आजादी के बाद हमें यही सिखाया गया कि जो अंग्रेजी है वही बढ़िया और उत्तम है। चाहे उनके वस्त्र हों, खान-पान या फिर शिक्षा और उनकी ही भाषा। जहां दूसरे देश अंग्रेजों के बनाए कानून और नीतियों को रद्द करके आगे बढ़े वहां भारत अभी तक अंग्रेजों का मानसिक गुलाम बना बैठा है। जब हम देशवासियों को एक विदेशी भाषा सिखाई जा रही थी तो क्यों नही उसी समय देश में बोली जाने वाली संस्कृत या हिंदी को राज भाषा घोषित कर दिया गया। कितने ही देश जो भारत की ही तरह गुलाम थे उन्होंने अपनी नीतियां, अपने देश और संस्कृति के आधार पर कानून बनाए न की अंग्रेजों के थोपे गए कानून नियम और नीतियों का अंधानुकरण किया। जैसा कि भारत में होता आया है। हम विदेशी शिक्षा के कारण अपने देश के सही इतिहास से वाकिफ नही है और अपने देश की हर चीज़ का मजाक उड़ाते हैं। ये कैसी आजादी है ? समय पर अगर हमने आजादी का महत्व नही समझा तो हम सदैव के लिए मानसिक और आर्थिक गुलाम बने रह जायेंगे।
रचनाकारों, कलाकारों, प्रतिभाशाली लोगों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियतों को प्रोत्साहित करने का विशेष मंच।
शनिवार, अगस्त 13, 2022
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳
आज नभ ने नयी अंगड़ाई ली थी
पवन का झोंका झूम कर आया था
हर कोना महका आज़ादी से
हर पुष्प खिल के मुस्काया था
आज देश की माटी ने
फिर खोयी ख़ुशबू पायी थी
आज देश का सूर्य निकल
खुद स्वयं पे ही इतराया था
आज हिंद गर्वित प्राणों से
झूम-झूम इठलाया था
आज माँ भारती के आँचल पे तिरंगा
युगों बाद गर्वित हो लहराया था
आज के दिन जय-जय नारे ने
जन गण का मन हर्षाया था
आज हमें उन बलिदानियों का
शौर्य यहाँ तक लाया था
आज़ादी की ख़ातिर जो शूरवीर
हँसते फाँसी पर झूल गए
जिन्होंने छाती पर गोली खायी
क्या उन वीरों को हम भूल गए
है भारत वर्ष ऋणी उनका
जो अपने रक्त से इसको सींच गए
जो माँ भारती के माथे पर
जय-जय का गर्वित टीका खींच गए
हाँ-हाँ पूजो, नाचो-गाओ
चहुं ओर तिरंगा फहराओ
पराधीनता से मुक्त किया
उनको श्रद्धा-सुमन चढ़ाओ
करो नमन वंदन उनको
फहराओ तिरंगा गान करो
है भारत वर्ष ऋणी उनका
उनके बलिदान को याद करो
करो कोटि-कोटि वन्दन उनका
जो जी ना पाए ये स्वर्णिम दिन
किंतु ना विस्मृत करना उनको
ये दिन है कोरा काग़ज़ उनके बिन
हे भारती के लाल, वीर सपूत
है सबको मेरा नमन-वंदन
उन शूरवीर योद्धाओं को
है प्रतिदिन अर्पित श्रद्धा-सु
उन देशभक्त स्वाभिमानियों को
है मेरा अर्पित श्रद्धा-सुमन
✍ भारती राय ( नोएडा, उत्तर प्रदेश )
शुक्रवार, अगस्त 12, 2022
पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित ऑनलाइन रक्षाबंधन साहित्यिक महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।
पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा पावन पर्व रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में ऑनलाइन 'रक्षाबंधन साहित्यिक महोत्सव' का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'भाई-बहन का स्नेह' रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया। जिन्होंने दिए गए विषय पर आधारित एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाओं को प्रस्तुत कर महोत्सव की शोभा में चार चाँद लगा दिए और महोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। महोत्सव में महिला रचनाकारों ने एक ओर जहां अपनी रचनाओं के माध्यम से रक्षाबंधन पर्व की विशेषता का गुणगान किया तो दूसरी ओर भाईयों के प्रति भी उन्होंने अपने असीम स्नेह और श्रद्धा भावना को प्रकट किया। इस महोत्सव में प्राप्ति सिंह (हैदराबाद, तेलंगाना), भारती राय (नोएडा, उत्तर प्रदेश) और सम्पदा ठाकुर (मुंगेर, बिहार) द्वारा प्रस्तुत की गई रचनाओं ने समूह का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन 'पुनीत स्नेह विशेष' सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व को भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक बताया और महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। उन्होंने हिंदी रचनाकारों को समूह द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न ऑनलाइन साहित्यिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सादर आमंत्रित भी किया।
गुरुवार, अगस्त 11, 2022
पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित ऑनलाइन महिला रचनाकार प्रशस्ति कार्यक्रम के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।
मंगलवार, अगस्त 09, 2022
🌸 भाई-बहन का प्यार 🌸
सोमवार, अगस्त 08, 2022
🌸 रक्षाबंधन पर्व की रीत 🌸
रक्षाबंधन के पावन पर्व की
देखो ! रीत कितनी प्यारी है
राखी बांध बहन लेती बलैयाँ
जैसे भाई ही दुनिया सारी है
रोली लगाती कहती है
तुम ऐसे ही दमको सदा
अक्षत की भाँति संग रहना
ना कभी होना जुदा
धागे तो बेशक कच्चे हैं
किन्तु वादे इनके पक्के हैं
ये डोर हैं विश्वास के
इनमें आस बांध रक्खे हैं
आरती की तरह भाई तुम
जगमगाना इस संसार को
बांधती हूँ स्नेह सारा
ना तोड़ना इस आस को
है ये मिठाई प्रेम अपना
ऐसे ही मीठा संग रखना
जब भी निराशा हो कभी
करना महसूस इस मिठास को
इस स्नेह के धागे में भईया
प्यार सारा बांधती हूँ
रहना सदा ही खिलखिलाते
ये वादा तुमसे माँगती हूँ
बन उजाला तुम चमकना
हर बहन की लाज बनना
हर माँ का बनना इक सहारा
तुम जहाँ का ताज बनना
बस और क्या माँगू भला
तुम स्नेह का संसार हो
बस माँगती हूँ ये दुआ
हर भाई-बहन में प्यार हो
खूब सारा प्यार हो
✍️ भारती राय (नोएडा, उत्तर प्रदेश )
रविवार, अगस्त 07, 2022
🌸 बचपन वाली राखी 🌸
🌟 माँ, बच्चों की खुशियों का आधार 🌟
माँ मूर्ति है त्याग की, खान है प्रेम और दया की, माँ ही तो पहचान है, इस सुंदर सृष्टि की। शक्ति का वरदान है माँ, सरस्वती का रूप है, माँ ही इस ...
-
स्त्री कौन हो तुम …? पर्याय लगती हो धरा की धीरता से धीर धरती इक - इक कदम गिरती - संभलती हो पल्लू में ब्रम्हाण्ड ...
-
बन जाते हैं कुछ रिश्ते ऐसे भी जो बांध देते हैं, हमें किसी से भी कुछ रिश्ते ईश्वर की देन होते हैं कुछ रिश्ते हम स्वयं बनाते हैं। बन जाते हैं ...
-
समय का व्याकरण और हम ... अ , आ , इ , ई के जाल में उलझे बुनते ताने बाने छोटा उ , बड़ा ऊ क्या घटाऊँ , क्या बढ...






