रचनाकारों, कलाकारों, प्रतिभाशाली लोगों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियतों को प्रोत्साहित करने का विशेष मंच।
बुधवार, अगस्त 24, 2022
👨👩👧👦 खोये रिश्ते 👨👩👧👦
मंगलवार, अगस्त 23, 2022
💞 इजहारे इश्क 💞
सोमवार, अगस्त 22, 2022
💞 अंतिम कतरा प्रेम का 💞
रविवार, अगस्त 21, 2022
👨👩👧👦 माँ ! मधुरता ला दे 👨👩👧👦
जीवन की उलझन सुलझाना
तुम ने ही तो सिखलाया था
दुर्गम पथ पर राह बनाना
तुम ने ही तो बतलाया था
कहती थी जीवन अमृत है
विष भी है कहाँ बताया था
फूलों से चेहरे दिखलाए
क्यों शूलों को सभी छुपाया था
जी करता तू वापस आकर
मुझको फिर बाहों मे ले ले
तेरा दिया ये कोमल मन
कैसे इस जग की कटुता झेले
माँ ! कहीं से मधुरता ला दे
जो जीवन की कड़वाहट ले ले
जब नींद नही मुझको आती थी
मुझ संग रातों को तू जगती थी
अपनी हँसी मुझे दे कर
हर बाधा मेरी हरती थी
मुझको परियों की कथा सुनाती
तुम मुझे परी सी लगती थी
सारे दुःख मेरे जीवन के
अपने आँचल में भरती थी
कभी तो यूँ ही फिर से मुझको
तू अपनी गोदी में ले ले
नही सुहाते तनिक भी मन को
इस दुनियाँ के कृत्रिम मेले
माँ ! कहीं से मधुरता ला दे
जो जीवन की कड़वाहट ले ले
✍️ भारती राय ( नोएडा, उत्तर प्रदेश )
मंगलवार, अगस्त 16, 2022
पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्वतंत्रता दिवस साहित्यिक महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।
पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन स्वतंत्रता दिवस साहित्यिक महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'स्वतंत्रता का महत्व' रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया जिन्होंने दिए गए विषय पर आधारित एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाओं को प्रस्तुत कर महोत्सव की शोभा में चार चाँद लगा दिए और महोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन 'पुनीत राष्ट्र गौरव' सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने सभी रचनाकारों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह इसी तरह आगे भी ऑनलाइन साहित्यिक महोत्सवों के माध्यम से राष्ट्रीय पर्वो तथा भारतीय सभ्यता-संस्कृति से जुड़े विभिन्न पर्वो को मनाता रहेगा और नए रचनाकारों को साहित्यिक मंच उपलब्ध करवा के साहित्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा। उन्होंने महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन किया और साथ ही समूह द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न ऑनलाइन साहित्यिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए हिंदी रचनाकारों को सादर आमंत्रित भी किया। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम प्राप्ति सिंह, भारती राय, सम्पदा ठाकुर, सुप्रिया सिन्हा रचनाकारों के रहे।
रविवार, अगस्त 14, 2022
🇮🇳 नमन अमर शहीद की शौर्यता को 🇮🇳
धन्य है ! भारत माँ का वीर लाल
वतन-ए-आबरू बचाने के लिए
अर्पित कर दिया अपना भाल।
प्रखर शिलाखंड जैसी दृढ़ काया
अदम्य-उन्नाद-फड़कती भुजा
केसरी की तरह उद्वेग गर्जन
थामे शमशीर, प्रबल-पंजा।
स्वतंत्रता के रण में चला जीवट वीर जवान
रिपुओं के नापाक इरादे का विध्वंस करने
परवश अनल की दहकती चिंगारी को
अपने फौलादी भुजबल से ध्वस्त करने।
रूके नहीं कभी उनके जोशीले कदम
बढ़ता गया वो अथक, अविचल
परतंत्रता के साँकल को तोड़ने के लिए
दुश्मनों के आगे डटा रहा बनके अडिग उपल।
पेशानी पर भारत माँ की मिट्टी का कर तिलक
सरफ़रोश के असीम जज्बे का आगाज़ कर
शत्रुओं से लड़ता रहा वो मरते दम तक
अपने उबलते खून में इंकलाब की ज्वाला जगाकर।
उन्होंने लहू का कतरा-कतरा बहा दिया
हो गए शहीद जाँ से प्यारे वतन के लिए
हँसते-हँसते फाँसी के फंदे पर लटक गए
दे दी कुर्बानी अपने हिन्दुस्तान के लिए।
करके अपनी जान न्यौछावर
पूरे हिंद को आजादी की सौगात दे गए
करके अपना सर्वस्व समर्पित, अमर बलिदानी
अपनी मातृभूमि को दासता से मुक्ति दिला गए।
सौ-सौ बार नमन उनको, वंदन बारम्बार है
नमन है उनकी शहादत अदम्य वीरता को
ख़ाक में राख कर दी जिसने अपनी हस्ती
नमन है ऐसे अमर शहीद की शौर्यता को।
✍️ सुप्रिया सिन्हा ( बैंगलोर, कर्नाटक )
शनिवार, अगस्त 13, 2022
🇮🇳 जान से प्यारा हिंदुस्तान 🇮🇳
🌟 माँ, बच्चों की खुशियों का आधार 🌟
माँ मूर्ति है त्याग की, खान है प्रेम और दया की, माँ ही तो पहचान है, इस सुंदर सृष्टि की। शक्ति का वरदान है माँ, सरस्वती का रूप है, माँ ही इस ...
-
स्त्री कौन हो तुम …? पर्याय लगती हो धरा की धीरता से धीर धरती इक - इक कदम गिरती - संभलती हो पल्लू में ब्रम्हाण्ड ...
-
बन जाते हैं कुछ रिश्ते ऐसे भी जो बांध देते हैं, हमें किसी से भी कुछ रिश्ते ईश्वर की देन होते हैं कुछ रिश्ते हम स्वयं बनाते हैं। बन जाते हैं ...
-
समय का व्याकरण और हम ... अ , आ , इ , ई के जाल में उलझे बुनते ताने बाने छोटा उ , बड़ा ऊ क्या घटाऊँ , क्या बढ...






