रचनाकारों, कलाकारों, प्रतिभाशाली लोगों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियतों को प्रोत्साहित करने का विशेष मंच।
सोमवार, अगस्त 29, 2022
👨👩👧👦 माँ 👨👩👧👦
रविवार, अगस्त 28, 2022
💞 दिल की सदा 💞
👨👩👧👦 छोटा बेटा 👨👩👧👦
मैं मेरे घर का छोटा बेटा,
हमेशा से उन्मुक्त ख्याल लिए,
सभी के स्नेह की छांव में पला,
भरपूर आशीष लिए जीवन पथ पर चला।
छोटे होने का सबसे बड़ा फायदा,
न कोई जिम्मेदारी न कोई कायदा।
जैसे सलाह मिली उस पथ पर चला,
जो समझाया बस वही समझता चला।
बस इसी पर विश्वास रहा की अपने बड़े है,
गलत दिशा निर्देश नही देंगे,
जितने पुरस्कार है मिलेंगे वो मेरे है,
सारी समस्याएं बड़े खुद सह लेंगे।
पर आप भी माने मैं जो मानता हूँ,
छोटा बेटा थोड़ा तो निराला होता है,
और सभी से ज्यादा नटखट होता है।
क्यूं ना हो, सृष्टि का शाश्वत ही नियम है,
बलराम के कृष्ण हो या राम के लखन हो।
सदा चंचल नटखट उदंड छोटे ही होते है,
बड़ों के कंधे पर छोड़ सब, चैन से सोते है।
यही हमारी धरोहर सभी बड़ो का प्यार है,
ये जो ना होता तो जीवन बहुत कठिन होता,
आनंद दायक जीवन क्योंकि मैं छोटा बेटा।।
✍️ रंजन लाल 'बेफिक्र' ( इंदौर, मध्य प्रदेश )
शनिवार, अगस्त 27, 2022
👨👩👧👦 खोया हुआ रिश्ता 👨👩👧👦
💞 मुहब्बत इबादत मुहब्बत खुदा है 💞
मेरी जिंदगी का यही फलसफा है।
मुहब्बत इबादत मुहब्बत खुदा है।। (१)
मुहब्बत बनी मंजिलें आज मेरी,
मुहब्बत यही बन गई रास्ता है।। (२)
सलामत रहे ख़्वाब मेरा हमेशा,
दुआओं का अब तो बचा आसरा है।। (३)
किसी दौर में भी न हारा कभी जो,
नही इश्क़ का हार से वास्ता है।। (४)
हुई याद आने की अब इंतिहां है,
सुलाकर मुझे ख़्वाब भी जागता है।। (५)
मेरी जान लेगी ज़रा बेरुखी भी,
मेरे दिल की हालत तुम्हें तो पता है।। (६)
वफ़ाओं के बाज़ार में अस्मतों सा,
यही इश्क हर बार तन्हा लुटा है।। (७)
हुआ इश्क़ में नाम बदनाम ऐसे,
लबों पर सभी के मेरा वाकिया है।। (८)
मिला है बहुत जिससे बेफिक्र धोखा,
उसी ने हमेशा भरोसा दिया है।। (९)
✍️ रंजन लाल 'बेफिक्र' ( इंदौर, मध्य प्रदेश )
गुरुवार, अगस्त 25, 2022
💞 इश्क 💞
ठिठुरती सर्द रातों में जलता सा
जैसे जोगन मीरा का कृष्ण से लगा
तेरी आँखों का मेरी आँखों की तर
तेरी रूह का मेरी रूह की तरफ झु
बहते से जीवन में इक खूबसूरत सा
बिखरते टूटते जीवन में सुकून का
शिद्दत से पढ़ा जाए जो ख़ामोशि
ऐसे ही दो दिलों का परस्पर इक जु
छोड़ दूँ कहीं होंसला कभी बीच मझधार में तो
जो खुद बढ़कर पार लगा दे किनारा वो नाव है ये इश्क
✍️ भारती राय ( नोएडा, उत्तर प्रदेश )
बुधवार, अगस्त 24, 2022
👨👩👧👦 दोस्ती का रिश्ता 👨👩👧👦
🌟 माँ, बच्चों की खुशियों का आधार 🌟
माँ मूर्ति है त्याग की, खान है प्रेम और दया की, माँ ही तो पहचान है, इस सुंदर सृष्टि की। शक्ति का वरदान है माँ, सरस्वती का रूप है, माँ ही इस ...
-
स्त्री कौन हो तुम …? पर्याय लगती हो धरा की धीरता से धीर धरती इक - इक कदम गिरती - संभलती हो पल्लू में ब्रम्हाण्ड ...
-
बन जाते हैं कुछ रिश्ते ऐसे भी जो बांध देते हैं, हमें किसी से भी कुछ रिश्ते ईश्वर की देन होते हैं कुछ रिश्ते हम स्वयं बनाते हैं। बन जाते हैं ...
-
समय का व्याकरण और हम ... अ , आ , इ , ई के जाल में उलझे बुनते ताने बाने छोटा उ , बड़ा ऊ क्या घटाऊँ , क्या बढ...






