रचनाकारों, कलाकारों, प्रतिभाशाली लोगों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियतों को प्रोत्साहित करने का विशेष मंच।
सोमवार, सितंबर 05, 2022
👩🏫 गुरू को नमन 👩🏫
रविवार, सितंबर 04, 2022
👩🏫 जीवन सबसे बड़ा शिक्षक 👩🏫
जीवन से प्राप्त हुए अनुभव हमें बहुत कुछ सिखाते है। हमारा मार्गदर्शन करते हैं और यह अनुभव हर किसी के जीवन मे सार्थक भूमिका निभाते हैं। पग-पग पर नए अनुभव जीवन को नए आयाम देते हैं। स्कूल-कॉलेज में मिलने वाला ज्ञान बहुत कुछ सिखाता है पर व्यवहारिक तौर पर अपूर्ण होता है। हम अपने अनुभवों से जीवन पर्यन्त कुछ नया प्राप्त करते हैं। हम जब अपने कदम कठिनाइयों की सीढ़ी पर रखते हैं तो सफलता तथा विफलता दोनों ही हमारे गुरु बनते हैं। सफल व्यक्ति दूसरों को अपने अनुभव से सिखाता है और विफल व्यक्ति हर बार एक नए अध्याय से जुड़ जाता है। जीवन की प्रथम श्वास से अंतिम क्षण तक की यात्रा हमारी शिक्षक बनती हैं इसलिए मेरे लिए जीवन से बड़ा कोई शिक्षक नही है। मेरी तरफ़ से इस अनमोल "जीवन" को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जो हमें रोज़ नये-नये अनुभव करवाकर बेहतर से भी बेहतर साँचे में ढाल रहा है।
👩🏫 गुरु महिमा 👩🏫
शनिवार, सितंबर 03, 2022
पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित ऑनलाइन रिश्ते विशेष साहित्यिक महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।
गुरुवार, सितंबर 01, 2022
👩🏫 किसे-किसे बधाई दूँ 👩🏫
बुधवार, अगस्त 31, 2022
👩🏫 आदर्श शिक्षक 👩🏫
जो ज्ञानी, विद्वान, बुद्धिमान शिक्षक हमें साक्षर बनाकर आत्मविश्वास से जीवनयापन करने की सीख दे, विद्या-धन भर-भर बांटे, गलती करने पर डांटे, सजा सुनाये, जरुरत पड़ने पर लताड़े भी, प्यार से गले भी लगाए, वही सच्चे गुरु, शिक्षक। अपने विद्यार्थी से सुधार की कोशिश लगातार करवाए, विषय को सहज, सरल कर समझाए। अपने विद्यार्थी की प्रगति के लिए कठिन परिश्रम करे, उनके यश, कीर्ति, प्रतिष्ठा से अति हर्षित हो, उनकी कामयाबी के लिए जो अथक प्रयास करे। असंभव को संभव करने का साहस मन में जगाये। अंधियारे में दीप जलाना सिखाये, ऐसे महामहिम, जीवन के सशक्त स्तंभ होते हैं शिक्षक, हमारे अध्यापक। अपने विद्यार्थियों से जो प्रेम, स्नेह, अपनेपन, आत्मीयता भाव से जुड़ा हो, वे ही आदरणीय गुरु, सम्माननीय शिक्षक। ज्ञान और शिक्षा से जो अपने विद्यार्थी का जीवन गढ़ता हैं, ऐसे महान, कुशल शिल्पकार। शिक्षक जीवनमूल्यों को, संस्कार-धर्म को बालमन पर बिंबित कर धर्मानुरागी, संस्कृति प्रिय व्यक्तित्व विकास की जिम्मेदारी निभाते हैं। मेहनत, लगन, परिश्रम की महत्ता से रूबरू कराते हैं। सही गलत की पहचान करना सिखाते हैं। कोई भी विषय हो, यथाशक्ति ज्ञान प्रदान कर अपने विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करते हैं। नित नए शोध, अनुसंधान के लिए प्रेरित करते हैं। अज्ञान तम हटाकर ज्ञान ज्योति जलाते हैं। राह पथरीली हो या, कंटीली आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करते हैं। नवचैतन्य, नव उल्लास से जीवन में सफलता पाने का गुरु मंत्र देते हैं शिक्षक। हमारे जीवन के महान शिल्पकार शिक्षक। हमारे लिए सदैव आदरणीय, सम्माननीय रहेंगे। हम सदा उनके ऋणी रहेंगे। हमारे पंखों में हौसले का संबल भर ऊँची उड़ान का साहस देने वाले हमारे शिक्षकों को हमारा शत-शत नमन। हमारे गुरुजनों का मार्गदर्शन, आशीर्वाद हमें मिलते रहे। उनकी प्रेरणा, प्रोत्साहन से हम सफलता का परचम लहरा पाये, यही हमारी मंगल कामना हैं। अपनी उन्नति, अपने विकास के लिए हमारे शिक्षक अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। हमारे सम्मानीय गुरुजनों को, आदरणीय शिक्षकों को हमारा सादर प्रणाम। हम सदैव आपके ऋणी रहेंगे। शिक्षक का मार्गदर्शन हमारे जीवन में अति महत्वपूर्ण हैं। गुरु बिना संभव या कहो सहज नहीं ज्ञान पाना। अपने गुणों का संपूर्ण विकास करने के लिए हमें जरूरत होती हैं ऐसे ज्ञानी, कर्मठ शिक्षक की जो हमारी गलतियों को सुधार कर, हमारे गुणों को निखारें। हमारे व्यक्तित्व को तराशे। जैसे शिल्पकार पत्थर को तराश कर सुन्दर शिल्प बनाते हैं, आदरणीय गुरुजन अपने मार्गदर्शन, प्रेरणा, प्रोत्साहन से हमारे जीवन को सुन्दर आकार देते हैं। ज्ञान भंडार से कला-कौशल का ज्ञान देकर हमारे जीवन को सुचारू बनाते हैं। हम अपने जीवन में अर्थार्जन करने में सक्षम बन अपने उत्तरदायित्व का निभाव भली-भांति कर पाते हैं। सफलता का परचम लहराना हैं, तो गुरुवर्य के आदेशों का पालन करते हुए, उनके बताये मार्ग पर निःशंक आगे बढ़े। अपने व्यक्तित्व विकास में उनका सहयोग लें, उनके दिशा दर्शन अनुसार अपने विकास और उन्नति का मार्ग प्रशस्त करे। हमारे पंखों में हौंसले का संबल भर ऊँची उड़ान का साहस देने वाले हमारे शिक्षकों को हमारा शत-शत नमन। हमारे गुरुजनों का मार्गदर्शन, आशीर्वाद हमें मिलते रहे। उनकी प्रेरणा, प्रोत्साहन से हम सफलता का परचम लहरा पाये, यही हमारी मंगल कामना हैं। आज के भौतिक चकाचौंध, पाश्चिमात्य संस्कृति का अंधानुकरण, आपाधापी, और तनाव भरे जीवन में हम हमारे जीवन मूल्य खोते जा रहे हैं। ऐसे कलुषित, प्रदूषित व्यवस्था को आदर्श शिक्षक की सही दिशा प्रदान कर सकते हैं। अच्छे शिक्षक का पाना, हमारा परम सौभाग्य हैं। अपने गुरुजनों का यथोचित सम्मान करना, हमारा अहम कर्तव्य है।
सोमवार, अगस्त 29, 2022
पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्नेह विशेष साहित्यिक महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।
पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा लोगों को स्नेह के महत्व और विशेषता का अहसास कराने के उद्देश्य से ऑनलाइन 'स्नेह विशेष साहित्यिक महोत्सव' का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'स्नेह से संसार' रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया। जिन्होंने दिए गए विषय पर आधारित एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाओं को प्रस्तुत कर ऑनलाइन 'स्नेह विशेष साहित्यिक महोत्सव' की शोभा में चार चाँद लगा दिए और ऑनलाइन स्नेह विशेष साहित्यिक महोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन 'पुनीत शब्द स्नेही' सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने मनुष्य के जीवन में स्नेह का विशेष महत्व बताते हुए, लोगों से प्रकृति के कण-कण के प्रति स्नेह भाव रखने की प्रार्थना की और महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन तथा उत्साहवर्धन किया और सम्मान पाने वाले सभी प्रतिभागी रचनाकारों को उज्ज्वल साहित्यिक जीवन की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने रचनाकारों को आने वाले ऑनलाइन साहित्यिक महोत्सवों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सादर आमंत्रित भी किया। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम भारती राय, सीमा मोटवानी, सविता 'सुमन', सम्पदा ठाकुर, रंजन लाल 'बेफिक्र' रचनाकारों के रहे।
🌟 माँ, बच्चों की खुशियों का आधार 🌟
माँ मूर्ति है त्याग की, खान है प्रेम और दया की, माँ ही तो पहचान है, इस सुंदर सृष्टि की। शक्ति का वरदान है माँ, सरस्वती का रूप है, माँ ही इस ...
-
स्त्री कौन हो तुम …? पर्याय लगती हो धरा की धीरता से धीर धरती इक - इक कदम गिरती - संभलती हो पल्लू में ब्रम्हाण्ड ...
-
बन जाते हैं कुछ रिश्ते ऐसे भी जो बांध देते हैं, हमें किसी से भी कुछ रिश्ते ईश्वर की देन होते हैं कुछ रिश्ते हम स्वयं बनाते हैं। बन जाते हैं ...
-
समय का व्याकरण और हम ... अ , आ , इ , ई के जाल में उलझे बुनते ताने बाने छोटा उ , बड़ा ऊ क्या घटाऊँ , क्या बढ...






