रचनाकारों, कलाकारों, प्रतिभाशाली लोगों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियतों को प्रोत्साहित करने का विशेष मंच।
मंगलवार, नवंबर 15, 2022
⏲️ बेरहम वक्त ⏲️
🤹 बचपन मरने ना दो 🤹
"मेम साहब मुझे बुखार हो रहा है, एक दो दिन की छुट्टी चाहिए "राधिका ने कहा। कैसी बात कर रही है राधिका, तुझे पता है ना मेरे पास बिल्कुल भी समय नहीं होता है तू किसी और को बोल अपनी जगह काम करने को" सुधा बोली। "मेम साहब मैंने पूछा था पर कोई भी साथ की कामवाली तैयार नही है।" मुझे नही पता राधिका, तेरी बेटी भी तो है तू उसको भेज दे अपनी जगह।" "कैसी बात कर रही हैं मेम साहब वो तो अभी छोटी बच्ची है और स्कूल जाती है। वैसे भी मैं अपनी बच्ची का बचपन नही छीन सकती।" "देख राधिका मुझे कुछ नहीं पता या तो तू अपनी जगह बेटी को भेज नही तो मैं किसी और को रख लूंगी। मेरे पास समय नही होता घर के काम का और कल बाल दिवस है मेरे कल कई कार्यक्रम है।" कहकर सुधा ने फोन रख दिया। पास बैठे सुधा के पति जो सारी बातें सुन रहे थे बोले "क्या हुआ सुधा क्यों इतनी परेशान हो ?" अरे ! ये राधिका जरूरत के समय छुट्टी कर लेती है और अपनी बच्ची को भी नही भेज रही।" तुम परेशान ना हो कल मेरी और पीहू की छुट्टी है हम दोनों मिलकर सब संभाल लेंगे तुम अपने बाल दिवस के कार्यक्रम पर ध्यान दो जहां तुम मुख्य अतिथि हो"। "कैसी बात कर रहे हैं आप पीहू छोटी बच्ची है वो घर का काम कैसे करेगी।" " वैसे ही जैसे राधिका की बेटी करेगी, पीहू उसकी ही हम उम्र है ना तो हमारी बेटी भी तो कर सकती है ना" सुधा के पति ने कहा। सुधा को समझ आ गया कि वो क्या गलती कर रही थी। मुझे माफ कर दीजिए भूल गई थी कि अपने स्वार्थ में मैं किसी बच्चे का बचपन छीनने चली थी। मैं अभी राधिका को फोन कर के माफी मांगती हूँ।
सोमवार, नवंबर 14, 2022
🤹 बच्चों की ख्वाहिश 🤹
शनिवार, नवंबर 12, 2022
⏲️ वक्त ⏲️
शुक्रवार, नवंबर 11, 2022
🤹 बच्चों के लिए गुरु मंत्र 🤹
गुरुवार, नवंबर 10, 2022
🤹 भिन्न हुआ बचपन कैसे 🤹
देख एक बच्चे को चुनते कचरा
मेरी बेटी ने प्रश्न किया गहरा…
माँ, वो भी तो है बच्चा मुझसा
तो क्यों उसके बचपन पर पहरा ?
क्यों मैं फिरती नाज़ों से और
क्यों वो चुनता फिरता कचरा ?
माँ, वो बचपन क्यों पैबंद में लि
क्यों मैं बदलूँ सुंदर कपड़े झ
क्यों सब मुझसे लाड लड़ाते
क्यों उसको कहते ‘चल हट’ ?
क्यों मेरी पीठ पे महँगा बस्ता ?
क्यों कचरे का थैला उसे मिला ?
क्यों उसका मटमैला बचपन ?
क्यों मेरा रंगों से खिला ?
माँ, मैं क्यों पढ़ने जाती हूँ ?
क्यों हक़ शिक्षा का उसको नही
जब हम दोनों ही बच्चे हैं
तो बचपन कैसे भिन्न भला ?
सुनकर बेटी के प्रश्नों को
मैं भीतर-भीतर सोचती हूँ
तीर से चुभते लेकिन सच्चे
इन प्रश्नों के उत्तर खोजती हूँ
लाख कोशिशें करती हूँ
गूगल, ट्विटर भी खोलती हूँ
पुस्तक, लेख, निबंध और टीवी
हर सम्भावित जगहें टटोलती हूँ
पाती हूँ इन पर बातें बड़ी
लेख, निबंध, डिबेट की लगी झड़ी
किंतु हल मिलता कहीं नही
बस बातें होतीं बड़ी-बड़ी
उपजे बालमन के प्रश्न ये गूढ़ ब
मानो, मुँह बाये उत्तर सुनने को
क्यों एक तरफ़ मटमैला बचपन
क्यों दूसरी ओर रत्नों से जड़े ?
बिटिया के प्रश्न हैं नश्तर से
मानो सीने में चुभते हों जैसे
जब हम दोनों ही बच्चे हैं
तो भिन्न हुआ बचपन कैसे…?
बोलो…
हुआ भिन्न बचपन कैसे ?
✍️ भारती राय ( नोएडा, उत्तर प्रदेश )
मंगलवार, नवंबर 08, 2022
⏲️ समय का व्याकरण ⏲️
समय का व्याकरण
और हम...
अ, आ, इ, ई के जाल में उलझे
बुनते ताने बाने
छोटा उ, बड़ा ऊ
क्या घटाऊँ, क्या बढ़ाऊँ
रिश्ते घटते, असंवेदनशीलता बढ़
देखते सब कुछ
मोहमाया के जंजाल में फँसे...
ज़िंदगी हमपर जैसे लगातार कोई तं
ए, ऐ का भी खेल निराला
लय, सुर, ताल पर पड़ गया ताला..
जीवन की डगर कभी इधर से गुजरे
तो कभी उधर से गुजरे
जिंदगी करती दिखती बिन ताल के
सोचने बैठे ओ, औ, अं, अः
होंठो पर हंसी गायब स्वतः..
कितने और उतार चढ़ाव
जाने क्या है जीवन का बहाव...
आँखों की नदी अब बनी समंदर
गहरी वेदना इसके अंदर....
कुछ भी नही बचा अब शेष
चल रही हैं बस साँसें और धड़कन.
और समय के इस व्याकरण में
बस उलझे रह गए हम...
✍️ भारती राय ( नोएडा, उत्तर प्रदेश )
🌟 माँ, बच्चों की खुशियों का आधार 🌟
माँ मूर्ति है त्याग की, खान है प्रेम और दया की, माँ ही तो पहचान है, इस सुंदर सृष्टि की। शक्ति का वरदान है माँ, सरस्वती का रूप है, माँ ही इस ...
-
स्त्री कौन हो तुम …? पर्याय लगती हो धरा की धीरता से धीर धरती इक - इक कदम गिरती - संभलती हो पल्लू में ब्रम्हाण्ड ...
-
बन जाते हैं कुछ रिश्ते ऐसे भी जो बांध देते हैं, हमें किसी से भी कुछ रिश्ते ईश्वर की देन होते हैं कुछ रिश्ते हम स्वयं बनाते हैं। बन जाते हैं ...
-
समय का व्याकरण और हम ... अ , आ , इ , ई के जाल में उलझे बुनते ताने बाने छोटा उ , बड़ा ऊ क्या घटाऊँ , क्या बढ...






