जोड़-घटा।
सुख-दुःख के पल,
सिनेमा के,
हम झूमते रहे,
पता ही न चला,
कब उदासी की,
और,
रचनाकारों, कलाकारों, प्रतिभाशाली लोगों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियतों को प्रोत्साहित करने का विशेष मंच।
पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा भाग्य के विभिन्न पक्षों को लोगों के समक्ष लाने के उद्देश्य से ऑनलाइन भाग्य विशेष साहित्यिक महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका 'विषय - भाग्य के विभिन्न पक्ष' रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया। जिन्होंने भाग्य के विभिन्न पक्षों पर आधारित एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाओं को प्रस्तुत कर महोत्सव की शोभा में चार चाँद लगा दिए और महोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन 'पुनीत शब्द भास्कर' सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने भाग्य की विशेषता बताते हुए कहा कि अच्छे कर्म करने वाले लोगों पर भाग्य सदैव मेहरबान होता है। इसलिए लोगों को भाग्य के भरोसे बैठने की बजाय अच्छे कर्म करते रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन किया तथा सम्मान पाने वाली सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को उज्ज्वल साहित्यिक जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने समूह द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न ऑनलाइन कार्यक्रमों में बच्चों को विशेष रूप से अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सादर आमंत्रित किया। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम सीमा मोटवानी, दीप्ति शर्मा दीप, कल्पना यादव रचनाकारों के रहे।
अरे ! बेटा सुन वो कमली कहाँ मर गयी देख कर आ तो, माँ सुनो ना ! तुम कमला को ऐसे मत बोला करो, वो मेरी पत्नी है। सात फेरे और सात वचन देकर मैं उसे ब्याह कर लाया हूँ, वो मेरा भाग्य है। आप क्यों उसे जबरन बात-बात पर ताना मारती रहती है। काहे का भाग्य अभागी है वो जनमते ही अपने बाप को खा गयी।थोड़ी बड़ी हुई तो इकलौता भाई था वो भी नही रहा फिर जैसे ही ब्याह हुआ अपनी माँ को भी हजम कर गयी ऐसी औरत कहाँ से तेरा भाग्य बनायेगी। माँ उसमें उसका क्या दोष आप उसको काहे कोस रहे हो। मानव जितनी उमर लिखा कर आता है पूरी होते ही चला जाता है। हाँ बस मौत का कारण कोई न कोई बन जाता है। आपको पता है पत्नी को अर्द्धांगिनी क्यों कहते हैं, क्योंकि शादी होते ही पति-पत्नी शरीर से भले दो रहे पर जान एक रहती है और बताऊं पत्नी को भाग्यवान क्यों बुलाते हैं। क्योंकि एक औरत माँ बनकर बच्चों को संस्कारवान बनाती है, उनके कर्म से उनका भाग्य बनता है फिर बहन और बेटी बनकर कन्यादान करवाकार पुण्य कमाने का मौका देती है। ये मौका भी सौभाग्य से मिलता है, और फिर पत्नी बनकर उम्र भर पति के भाग्य को चमकाने के लिये प्रयत्न करती रहती है। भाग्य कोई लिखा कर नही लाता माँ, वो तो मानव अपने कर्मों से बनाता है। मैं ऐसे ही कमला को भाग्यवान नहीं बुलाता हूँ बल्कि इसलिए क्योंकि वो सौभाग्य से मुझे मिली है।
तुम्हारे बदलने से लेकर
हमारे संभलने के मध्य
बीत गए कई युग
और उन युगों के मध्य
बीत गयी कई सदियां
कई साल और रातें
और उन रातों में बीत गए
वो क्षण
जो ख़ुद के साथ
बिताये बातें करते हुए
कभी चाँद साथी बना तो
कभी आसमां हमराही
और उसके एक कोने पर
खड़े तुम और दूजे पर हम
चाँद से संदेशें भेजते रहे
संजोये हुए सारे सपने
सपनो में जाकर जगाते थे
सिहर उठ बैठते थे आसूं
विरह युग जीना सरल है क्या
उत्तर नदारद पर प्रश्न असंख्य
राधे तुम्हारे प्रेम को नमन
मीरा नतमस्तक हूँ तुम्हारे समक्ष
प्रेम की परिभाषा अलग
और परिस्थितियां भी अलग
प्रेम एक स्वाभाविक
और सरल प्रक्रिया है
पर युग युगान्तर तक
उदाहरण होना अत्यंत कठिन
विरह युग जीना सरल है क्या ?
✍️ सीमा मोटवानी ( अयोध्या, उत्तर प्रदेश )
माँ मूर्ति है त्याग की, खान है प्रेम और दया की, माँ ही तो पहचान है, इस सुंदर सृष्टि की। शक्ति का वरदान है माँ, सरस्वती का रूप है, माँ ही इस ...