रचनाकारों, कलाकारों, प्रतिभाशाली लोगों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियतों को प्रोत्साहित करने का विशेष मंच।
शनिवार, जून 25, 2022
🏆 चाँद 🏆
🏆 चेहरे पर जो रौनक वो मुस्कान तो नही 🏆
चेहरे पर जो रौनक वो मुस्कान तो नही
चोट गहरी का ये कहीं निशान तो नही
उनसे करें बहाना हम नुकसान तो नही
समझदार है वो अक्ल से नादान तो नही
क्यूं झुके इतना कोई भगवान तो नही
दीन-धर्म उसका बचा ईमान तो नही
मेरे कौल, मेरे वादे, मेरे इरादे, गर है नेक
वक्त भले बदले, बदली जुबान तो नही
जो रखे ना रंजिशे किसी से कभी
इंसान ऐसा मिलना आसान तो नही
किसी को डराना आसान नही होता
इंसान है सब कोई भगवान तो नही
वादे सारे ही निभाते-निभाते इंसान
बदले वक्त मगर ज़ुबान तो नही
उम्र भर नसीबों को कोसते हो क्यूं
नसीब तेरे कर्मो का भुगतान तो नही
क्यों लरजते नही हाथ मार काट से भी
इंसान ही तो हैं हम सब शैतान तो नही
✍️ सुनीता सोलंकी 'मीना' ( मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश )
🏆 जब मुस्कुराते थे तुम 🏆
अद्भुत मनोहर घटा छाती थी जब मु
चहुँ ओर मंजुल छटा बिखर जाती थी
बिजली सी कौंध जाती थी हृदय में जब मुस्कुराते थे तुम
फूल भी मुस्कुराते थे प्रांगण में जब मुस्कुराते थे तुम
सुख के बादल घिर आते थे जब मुस्कुराते थे तुम
बरसा की बूँदें खुद पे इठलाती
चाँदनी चाँद संग निकल आती थी जब
तारे आँचल में भर सजाती थी जब मु
मेरे मन की तन्हाई भी गुनगुनाती
सूने आँगन में सुर सजाती थी जब
✍️ भारती राय ( नोएडा, उत्तर प्रदेश )
शुक्रवार, जून 24, 2022
🏆 उफ्फ यह फैशन 🏆
चुस्त स्वस्थ शरीर जिसका
उससे सुन्दर क्या फैशन
आधे फटे आधे कटे कपड़े
का भी काफी परचलन
कंधे पर से बड़े कट का
जल्दी जल्दी जब पहनने लगी
बांहों के कट में फंसा गला
तब पता चला कंधे का कटाव
और हुआ फैशन से मनमुटाव
पहनते हुए झुंझलाहट में
चिल्ला कर बोली
कोई प्लीज बता दो मुझे
मेरे सूट का गला कहाँ है
कहाँ से पहनूँ अब इसको
पहनने की जद्दोजहद में
फटकर आया हाथ में जब वो
धीमी सी हंसी हंसकर
सहेली बोली बहुत हुआ
🏆 मोबाइल बड़े काम आता है 🏆
🏆 यौवन का नशा 🏆
🏆 वृक्ष 🏆
मैं वृक्ष हूँ बहुत सघन
हूँ चूमता वृहद् गगन
झूमता पवन में हूँ
बरसात में रहता मगन
करता हूँ मैं अठखेलियाँ
हर विहग का बसेरा हूँ मैं
तपती भीगती सी ज़िंदगी में
शीतल छांव का डेरा हूँ मैं
बसता है जीवन मुझमें भी
हूँ श्वास के लिए सुधा
प्रकृति का अभिन्न अंग हूँ
औरों से हूँ ज़रा जुदा
हो रवि का ताप
या घुमड़ आए घटा
पथिक का हूँ मैं आश्रय
हूँ फलों से मिटाता क्षुधा
हाँ, वरदान हूँ धरा पे मैं
सारे संतुलन मुझ ही से हैं
बादल, नदी, वर्षा, पवन
मानव जीवन मुझ ही से है
कल मैं रहा नही अगर
जो कटता रहा रात दिन
जियोगे कैसे तुम मगर
नीर बिन, हवा के बिन
बुलाओगे अपने अंत को
जो ऐसे नाश करोगे मेरा
निमंत्रण है तुम्हारा प्रलय को
जो सर्वनाश करोगे मेरा
कुल्हाड़ियों को गाड़ दो
प्रकृति को ज़रा प्यार दो
देखो है चमन कितना सुरम्य
इसको और तुम संवार दो
✍️ भारती राय ( नोएडा, उत्तर प्रदेश )
🌟 माँ, बच्चों की खुशियों का आधार 🌟
माँ मूर्ति है त्याग की, खान है प्रेम और दया की, माँ ही तो पहचान है, इस सुंदर सृष्टि की। शक्ति का वरदान है माँ, सरस्वती का रूप है, माँ ही इस ...
-
स्त्री कौन हो तुम …? पर्याय लगती हो धरा की धीरता से धीर धरती इक - इक कदम गिरती - संभलती हो पल्लू में ब्रम्हाण्ड ...
-
बन जाते हैं कुछ रिश्ते ऐसे भी जो बांध देते हैं, हमें किसी से भी कुछ रिश्ते ईश्वर की देन होते हैं कुछ रिश्ते हम स्वयं बनाते हैं। बन जाते हैं ...
-
समय का व्याकरण और हम ... अ , आ , इ , ई के जाल में उलझे बुनते ताने बाने छोटा उ , बड़ा ऊ क्या घटाऊँ , क्या बढ...






