अजय और विजय दो भाई थे। विजय जितना समझदार और इरादों का पक्का था, अजय उतना ही लापरवाह। विजय जो भी करता पूरी तैयारी और लगन के साथ करता। अजय के सपने बहुत बड़े थे, लेकिन उन सपनो को हासिल करने के लिए अपने पंख मजबूत नही करता। वह ऊंची उड़ान के ख्वाब तो देखता, लेकिन आसमान में उड़ता रह जाता। विजय उसे लाख समझाता लेकिन अजय की अक्ल पर पत्थर पड़े थे। अपने आलस्य और हठधर्मी के कारण विजय अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच हँसी का पात्र बन गया था। उसकी शारीरिक बनावट खराब हो गई, उसे कई तरह की बीमारियों ने भी घेर लिया। हस्पताल में पड़े-पड़े उसकी आंखें खुली और उसने दृढ़ निश्चय किया, कि अब मुझे अपने पंख मजबूत करके ऊंची उड़ान भरनी ही होगी। हस्पताल से छुट्टी के बाद, उसने छोटे-छोटे कदम बढ़ाते हुए अपना लक्ष्य साधा। उसने डाइटीशियन की मदद से अपना अपने खाने-पीने पे ध्यान दिया, साथ ही योग करना भी शुरू किया। वह रोज सवेरे उठ के ध्यान करता और रात को सोने से पहले प्रभु से अपने लिए हिम्मत और साहस की प्रार्थना। वह नियम और समय सूची बना के पढ़ाई भी करने लगा। धीरे-धीरे सब उसकी सराहना करने लगे। उसके वो सभी सहपाठी जो उसका मजाक उड़ाते थे, नीचा दिखाते थे वो सभी ईर्ष्या से भर गए। वे सभी अजय को डराने-धमकाने लगे लेकिन अजय के हौसले पस्त नही हुए। जब उसका बारहवीं का परिणाम आया तो उसके सभी अध्यापकगण और प्राचार्य ने उसकी तारीफ की और कहा कि जो भी अपने पंख मजबूत करके ऊंची उड़ान भरने का साहस करता है। मंजिल उसे जरूर मिलती है। अजय इस बात का सबसे बढ़िया उदाहरण है, क्योंकि इसने ना सिर्फ अपनी नाकामी को दूर किया अपितु पूरे जिले में पांचवीं रैंक लाकर हमारे स्कूल का नाम भी रोशन किया है।
रचनाकारों, कलाकारों, प्रतिभाशाली लोगों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियतों को प्रोत्साहित करने का विशेष मंच।
बुधवार, जुलाई 06, 2022
शुक्रवार, जुलाई 01, 2022
पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन 'जून जूनून साहित्यिक प्रशस्ति कार्यक्रम' के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।
पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा रचनाकारों के उत्साहवर्धन हेतु एवं रचनाकारों में साहित्यिक जूनून उत्पन्न करने के उद्देश्य से ऑनलाइन 'जून जूनून साहित्यिक प्रशस्ति कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। जिसमें रचनाकारों को विभिन्न तरह के 20 विषयों को देकर उन पर रचना लिखने के लिए आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया। जिन्होंने दिए गए विषयों पर आधारित एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाओं को प्रस्तुत कर ऑनलाइन 'जून जूनून साहित्यिक प्रशस्ति कार्यक्रम' की शोभा में चार चाँद लगा दिए। इस कार्यक्रम के अंतर्गत समूह द्वारा अपने पिछले ऑनलाइन साहित्यिक कार्यक्रमों में मंच की शोभा बढ़ा चुके रचनाकारों को विशिष्ट रचनाकार के तौर पर जोड़कर उन्हें प्रत्येक रचना के लिए ऑनलाइन 'पुनीत प्रेरक रचनाकार' सम्मान पत्र तथा सभी 20 विषयों पर उत्कृष्ट रचनाएं प्रस्तुत कर समूह का ध्यान आकर्षित करने वाली विशिष्ट रचनाकार भारती राय (नोएडा, उत्तर प्रदेश) को ऑनलाइन 'पुनीत साहित्य सिकंदर' सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया और साथ ही समूह ने नए जुड़े रचनाकारों को भी उनकी रचना प्रस्तुति के लिए ऑनलाइन 'पुनीत प्रेरक रचनाकार' प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने ऑनलाइन 'जून जूनून साहित्यिक प्रशस्ति कार्यक्रम' में प्रतिभागी रचनाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन किया तथा सम्मान पत्र और प्रशस्ति पत्र पाने वाले सभी रचनाकारों को उज्ज्वल साहित्यिक जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने रचनाकारों को आने वाले ऑनलाइन साहित्यिक महोत्सवों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सादर आमंत्रित भी किया। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम भारती राय, सुनीता सोलंकी 'मीना', संध्या शर्मा, प्राप्ति सिंह, डॉ. उमा सिंह बघेल, सीमा मोटवानी रचनाकारों के रहे।
🏆 पिता घर की शान है 🏆
गुरुवार, जून 30, 2022
🏆 महत्वपूर्ण चाँद 🏆
🏆 मनभावन है पेड़ की छांव 🏆
बुधवार, जून 29, 2022
🏆 पिता छांव है 🏆
कड़ी धूप में पिता आराम दायक छांव हैं
पिता मेलों में कंधे ले चलने वाले पांव हैं
हर खुशी मिले पिता के लाड चाव है
कभी उल्टा नहीं पड़े पिता का दांव है
आशीष पिता के अखंड़नीय सत्य है
उनके आशीष सी सम्पत्ति ना अन्यत्र है
उनकी पनाहों में गुजर गया जो पल है
इतना फलदायी ना कोई और शजर है
माँ बाप के सम्मान से भगवान खुश
इनके प्यार से ही बनते काबिल सब
सारी उम्र इमानदारी ना धन लोलुप बने
कुनबा सब छत्र छाया में फलता फले
पिता की सीख बस मजबूत बनो बेटा
बाप रहम खाता है पर ना खाती दुनिया
पिता के लिए घर जैसे बन जाता तपोवन
रोम रोम से पसीना बहाता पिता तन
✍️ सुनीता सोलंकी 'मीना' ( मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश )
🏆 आज का दौर फैशन का 🏆
🌟 माँ, बच्चों की खुशियों का आधार 🌟
माँ मूर्ति है त्याग की, खान है प्रेम और दया की, माँ ही तो पहचान है, इस सुंदर सृष्टि की। शक्ति का वरदान है माँ, सरस्वती का रूप है, माँ ही इस ...
-
स्त्री कौन हो तुम …? पर्याय लगती हो धरा की धीरता से धीर धरती इक - इक कदम गिरती - संभलती हो पल्लू में ब्रम्हाण्ड ...
-
बन जाते हैं कुछ रिश्ते ऐसे भी जो बांध देते हैं, हमें किसी से भी कुछ रिश्ते ईश्वर की देन होते हैं कुछ रिश्ते हम स्वयं बनाते हैं। बन जाते हैं ...
-
समय का व्याकरण और हम ... अ , आ , इ , ई के जाल में उलझे बुनते ताने बाने छोटा उ , बड़ा ऊ क्या घटाऊँ , क्या बढ...






