सोमवार, जून 06, 2022

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित ऑनलाइन विश्व पर्यावरण दिवस साहित्यिक महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण के महत्व तथा उपयोगिता का अहसास लोगों को करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन 'विश्व पर्यावरण दिवस साहित्यिक महोत्सव' का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'पर्यावरण का महत्व' रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग क्षेत्रों में रहने वाले रचनाकारों ने भाग लिया। जिन्होंने दिए गए विषय पर आधारित एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाओं को प्रस्तुत कर ऑनलाइन 'विश्व पर्यावरण दिवस साहित्यिक महोत्सव' की शोभा में चार चाँद लगा दिए और महोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस‌ महोत्सव में सम्मिलित सभी प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन 'पुनीत‌ पर्यावरण प्रहरी' सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने पर्यावरण को परमात्मा का विशेष उपहार तथा मानव जीवन की महत्वपूर्ण आवश्यकता बताते हुए विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी और समस्त देशवासियों को पर्यावरण की देखभाल करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सरकार से बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाने की प्रार्थना भी की तथा महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन किया और साथ ही रचनाकारों को समूह द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न ऑनलाइन साहित्यिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सादर आमंत्रित भी किया। इस महोत्सव में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम डॉ. उमा सिंह बघेल, स्मिता सिंह चौहान, भारती राय, गरिमा, अंजना जैन रचनाकारों के रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा आयोजित ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम ग्रुप द्वारा लोगों को स्नेह के महत्व और विशेषता का अहसास करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन स्नेह ध्येय सृजन महोत्सव का आयोजन किया गया...