देश खतरे में नही, देश का युवा खतरे में है,
उसकी आँखों का सपना आज संघर्ष के घेरे में है।
हाथों में हुनर है, सीने में अरमान बाकी है,
बस मंजिल तक पहुँचने की एक उड़ान बाकी है।
कभी बेरोजगारी ने उसके हौसले तोड़े हैं,
कभी अपनों ने ही उसके सपनों से मुँह मोड़े हैं।
डिग्रियों का बोझ लिए वह दर-दर भटक रहा है,
अपने ही देश में रोजगार को तरस रहा है।
किसी के हाथ में किताब हो, किसी के हाथ में काम,
हर नौजवान को मिलना चाहिए मेहनत का मुकाम।
न जाति की दीवार हो, न धर्म का कोई बंधन,
शिक्षा, रोजगार और सम्मान हो उसका जीवन।
युवाओं को केवल भाषण नही, अवसर चाहिए,
खोखले वादे नही, मेहनत का प्रतिफल चाहिए।
उनके सपनों को कुचलकर देश महान नही बनता,
युवा अगर टूट जाए तो भविष्य नही सँवरता।
उठो नौजवानों ! अपनी ताकत पहचान लो,
अंधेरों से लड़कर रोशनी का आसमान छान लो।
कलम को हथियार और ज्ञान को मशाल बनाओ,
अपने संघर्ष से भारत की नई तस्वीर बनाओ।
निराशा के बादलों को हौसलों से चीर दो,
अपने भीतर सोई हुई क्रांति को फिर जगा दो।
देश का भविष्य तुम्हारे कंधों पर खड़ा है,
तुम्हारे एक कदम से इतिहास नया गढ़ा है।
आओ ! ऐसी व्यवस्था का निर्माण करें,
जहाँ हर युवा को सपनों का सम्मान मिले।
जहाँ प्रतिभा को अवसर और श्रम को पहचान मिले,
हर हाथ को काम और हर आँख को आसमान मिले।
याद रखना, युवा देश का भविष्य है,
यह विचार तब ही सफल हो पाएगा।
जब युवा जोश और जागरुकता से,
देश के वर्तमान में कुछ बदलाव आएगा।
✍️ डॉ० गणेश तुकाराम पुंडे ( पुणे, महाराष्ट्र )

Thank you so much
जवाब देंहटाएंबहोत उम्दा पुंडेजी।
जवाब देंहटाएं