इस इंकिसारी से हारा हुआ हूँ मैं
तेरे फ़रेब से आवारा हुआ हूँ मैं
मैं अब किस पर यक़ीन करूं, कैसे
बस अपनों का मारा हुआ हूँ मैं
बादल तो कभी आयेगा कभी जायेगा
चुभती धूप में थका हारा हुआ हूँ मैं
आओगे एक दिन, यक़ीन था मुझे
तेरे ही इंतज़ार में, बेचारा हुआ हूँ मैं
इतनी भी तन्हाई किसी को ना मिले
भीड़ में रहकर भी बेसहारा हुआ हूँ मैं
कुमार को आपसे क्या-क्या नहीं मिला
कभी मस्त धार था अब किनारा हुआ हूँ मैं
✍️ डॉ० कुमार धीरेन्द्र ( अल्मोड़ा, उत्तराखंड )

सुंदर पंक्तियां
जवाब देंहटाएं