संस्कार से मिलता मान-सम्मान,
संस्कार से होती गुणों की पहचान।
संस्कार हैं जिसमें वो श्रेष्ठ इंसान,
संस्कार बनाएं व्यक्ति को महान।
संस्कार सिखाते प्रकृति से प्यार,
जीव-जंतुओं पर करना उपकार।
संस्कार हों तो न भटके इंसान,
सद्कर्मों से ऊँची होती पहचान।
संस्कारों से परिवार की शान,
रिश्तों को मिलता आदर मान।
सेवा, करुणा का देते उपहार,
संस्कार ही सिखाते सच्चा व्यवहार।
पूर्वजों की अनमोल धरोहर हैं,
पीढ़ियों के उज्ज्वल आभूषण हैं।
संस्कार खोकर बनेंगे पाषाण,
सूना हो जाएगा मानव का जहान।
आत्मशक्ति का संचार कराते,
गिरकर भी उठना हमें सिखाते।
प्रेम और अनुशासन का सुंदर मेल,
संस्कारों से जीवन बने सुखद खेल।
बदल सकें ये भाग्य की रेखाएँ,
जीवन में खुशियों के दीप जलाएँ।
चरित्र का सुंदर निर्माण करें,
सत्य और सदाचार का ज्ञान भरें।
दूसरों की मदद करना सिखाएँ,
मन में सकारात्मक विचार जगाएँ।
परिवार से इनकी शुरुआत होती,
बचपन में इनकी नींव है बोई जाती।
विनम्रता का आभूषण पहनाते,
बड़ों का आदर करना सिखाते।
छोटों को स्नेह, बड़ों को सम्मान,
यही तो संस्कारों की असली पहचान।
आओ मिलकर यह संकल्प उठाएँ,
संस्कारों की ज्योति घर-घर जलाएँ।
आने वाली पीढ़ी को दें यह उपहार,
ताकि संस्कारों से महके सारा संसार।
✍️ रत्ना वाधवानी ( भोपाल, मध्य प्रदेश )

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें