विपत्ति का घना कोहरा देख
राही तू क्यों घबराता हैं
याद रख पग-पग आगे बढ़ने से
कोहरा खुद पीछे हट जाता है
घने कोहरे में दूर तक देखने की
तू क्यों कोशिश व्यर्थ करता है
मन को भय से क्यों दुर्बल करता है
खुद पर शंका करने वाला
लक्ष्य तक न पहुँच पाता है
विश्वास की डोर पकड़कर चलने से
कोहरा खुद पीछे हट जाता है
मन का विश्वास कमजोर न होने देना
उम्मीद का दीप कभी बुझने न देना
डरकर रण छोड़ने वाला बाज़ी हार जाता है
जबकि डटकर सामना करने की हिम्मत से
कोहरा खुद पीछे हट जाता है
बुलंद हौसले वाले का
भाग्य भी साथ निभाता है
जिसमें दृढ़ इच्छाशक्ति हो
वो चाह से भी राह बनाता है
ध्यान केंद्रित करने के जज़्बे से
कोहरा खुद पीछे हट जाता है
✍️ डॉ० योगेश ( छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश )

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें