महिला दिवस के जश्न के बाद आगे क्या
आए दिन खबरें आती है अखबार में
नारियों पर हुए जुर्म और अत्याचार की
बहुत से घरों में बेटे और बेटी में
आज भी भेदभाव किया जाता है
घर के काम की जिम्मेदारी आज भी
सिर्फ नारियों की होती है
आज की नारी सभी क्षेत्र में आगे है
आसमान की ऊंचाइयों को छू लिया है
फिर भी समानता के अधिकार से वंचित है
अगर हर घर में
बेटी, बहु, बहन को इज्जत मिले
तो कोई नारी अबला नही रहेगी
हर घर की वह ताकत बनेगी
भगवान ने भी नारी को
सहनशीलता का वरदान दिया है
नारी की कोख से ही
अगली पीढ़ी जन्म लेती है
नारी की गोद में संसार पलता है,
तो क्यों न प्रत्येक नारी को
इज्जत, प्यार, समानता मिले
ताकि हर नारी के लिए महफूज
इस दुनिया का हर कोना बने।
✍️ अनुपमा कड़वाड़ ( मुंबई, महाराष्ट्र )

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें