रचनाकारों, कलाकारों, प्रतिभाशाली लोगों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियतों को प्रोत्साहित करने का विशेष मंच।
मंगलवार, जुलाई 20, 2021
* तेरा आना *
* एकता में शक्ति *
* सपने टूटना *
* मुहावरों की पटरी पर जीवन की गाड़ी *
कभी राधा नौ मन तेल के बिना नही नाचती,
तो कभी कानों में तेल डाल कर बैठ जाती।
दिल खुश हुआ तो गुलछर्रे उड़ा लिया,
चैन की बंशी बजाते हुए इलाके की खाक भी छान लिया।
पेट में चूहे कूदने पर हाथ पाँव फूल जाते हैं,
झख मारकर लौटकर बुद्धू घर को वापस आते हैं।
हाय ! यह कैसी उल्टी गंगा बह रही,
अक्ल के दुश्मन चांद पर थूकने की कोशिश कर रहे।
बगुला भगत की पांचों उंगलियां घी में हैं
जो मासूम लोगों को,
नाको चने चबवा कर दिन में तारे दिखा रहे हैं।
आंख के तारे को हाय यह कैसा रोग लग गया,
मूंग दल रहा जन्मदाता की छाती पर और आँखे दिखा रहा है।
अपना उल्लू सीधा करने को गड़े मुर्दे भी उखाड़ रहा है।
जहाँ दाल नहीं गलती पीठ दिखाकर भाग रहा है।
अपने मुंह मियां मिट्ठू बने बेटे के सम्मुख,
जहर का घूँट पीकर दिन-रात आँखों में काट रहे हैं।
अँगारे उगलती उसकी आँखों के सम्मुख,
पीठ दिखा अपना सा मुंह लेकर रह जा रहे हैं |
आज की कलयुगी संतान माता-पिता को चकमा दे,
सब्जबाग दिखला उनकी सम्पत्ति पर गुलछर्रे उड़ा रही है।
शर्म से पानी-पानी माता-पिता की जोड़ी भीगी बिल्ली बन,
प्रलय ढाते सन्तान के सम्मुख मुँह छुपा रही है।
जिसके जन्म पर घी के दिए जलाए थे।
उसी की आँखों में खटकने लगे,
रिश्ते तार-तार हुए जनक को आँखे दिखाने लगे।
जिसे देख फूला न समाता आकाश चूमने की तमन्ना की जिसके लिए,
उसी के आग बबूला होने पर आँखें पथरा गईं हैं अभी।
सोचा था आँखों का तारा जीवन में चार चांद लगाएगा,
परंतु आँखे पथरा गई जिंदगी अजीर्ण हो गई।
इस चकमेबाज, अक्ल के दुश्मन, चिकने घड़े के कारण
जीवन से खुशी ईद का चांद हो गई।
हिन्दी मुहावरों की पटरी पर जीवन की गाड़ी,
चल रही हिचकोले ले खाक छाने सवारी।
अँकुश रखने को अंग-अंग मुस्काती प्रलय है ढा रही,
रंग-भंग करने को आपे से बाहर हो बिजली चमका रही।
✍️ निर्मला कर्ण ( राँची, झारखण्ड )
* गरीब के सपने *
बूढ़ी अंखियों को नींद ना आई।
घर बैठी जवान लड़की,
हाय ! हाथ पीले करने की चिंता खाई।
कौन करेगा इस अभागन के हाथ पीले,
गरीबी ने हैं उसे खाया।
सुना है ! साहूकार खेत को गिरवी रखकर,
बड़ी रकम दे रहा है।
शायद उस रकम से,
उसकी बेटी के हो जाए हाथ पीले।
और रही जो बाकी चीजें,
सोच रहा है वह कि घर में रखें पुराने गहनों को बेच,
नए गहने बनवा लेगा।
सारी रात चिंता खाए,
गरीब बूढ़ी अंखियों को कैसे नींद आए ?
जब तक हाथ पीले ना कर दे अपनी जवान बेटी के,
वह तब तक चैन कैसे पाएं।
लाल चुनर, झुमके, पायल, माथे पर बिंदिया,
और हरी-हरी चूड़ियों से सजी संवरी नई दुल्हन सी,
रोज देखता है वह अपने सपनें में अपनी बिटिया को।
कब होंगे उस गरीब के सपने पूरे ?
यह सोच-सोच कर जी घबराता है उसका।
काश ! कर दे वह कन्या दान और पा ले इस जन्म से मुक्ति......।
✍️ निर्मला सिन्हा ( राजनांदगाँव, छत्तीसगढ़ )
* विवाह *
जीवन जब पीला पड़ता,
पिता तब पुत्री का घर भरता,
कुछ कन्या चढ़ती सूली पर,
कुछ अल्प उम्र में अर्थी पर।
पीला हाथ है बस एक सपना,
रंग-बिरंगा हो घर अपना,
पिता संजोता सपने लाख,
जीवन अपना कर देता खाक।
बचपन से ही कन्या सुनती,
भविष्य की गलती की कटुता ढोती,
ज्यादा पढ़ना अपवाद तो,
ना पढ़े तो जीवन श्राप।
महँगा बड़ा है वर यहाँ,
मोल भाव और छल यहाँ ,
गुण-अवगुण कौन निहारें,
सब को बस "अर्थ" ही प्यारे।
पीले हाथ की लगती बोली,
पीली-पीली सजती डोली,
पीला पड़ जाता घर-आँगन
बाबुल छोड़ जब जाती, घर साजन।
जीवन अपना दांव लगाती,
हार-जीत सम मानकर जाती,
"अनिश्चित" पथ बढ़ जाती,
"हाथ पीले" जब कन्या करती।
✍️ मंजू शर्मा ( सूरत, गुजरात )
* गिरगिट की तरह रंग बदलना *
गिरगिट की तरह रंग बदल रहे,
किस राह पर इंसान चल रहे।
देख मन घबरा रहा,
कैसा समय आ रहा,
इंसान-इंसान को मार रहा,
स्नेह ममता के रूप बदल रहे,
गिरगिट की तरह रंग बदल रहे।
ऋतुएं भी रंग बदलने लगी,
प्रकृति इंसान पर हंसने लगी,
मन में नफरत पनपने लगी,
नकाब में चेहरे छल रहे,
गिरगिट की तरह रंग बदल रहे।
सूर्य प्रचंड रूप दिखा रहा,
क्षितिज का रंग फीका रहा,
पहाड़ भी कहां टिका रहा,
उपजाऊ में, बंजर के दखल रहे,
गिरगिट की तरह रंग बदल रहे।
आदमी कर रहा प्रकृति पर प्रहार,
सृष्टि को सहनी पड़ रही मार,
कहीं भूकंप तो कहीं बाढ़,
स्वयं भी इंसान बिलख रहे,
गिरगिट की तरह रंग बदल रहे।
नदियां सीमाएं तोड़ रही,
प्रलय से नाता जोड़ रही,
बादलों में फटने की होड़ लग रही,
इंसान स्वयं को खुदा समझ रहे
गिरगिट की तरह रंग बदल रहे।
✍️ सुनीला गुप्ता ( सीकर, राजस्थान )
🌟 माँ, बच्चों की खुशियों का आधार 🌟
माँ मूर्ति है त्याग की, खान है प्रेम और दया की, माँ ही तो पहचान है, इस सुंदर सृष्टि की। शक्ति का वरदान है माँ, सरस्वती का रूप है, माँ ही इस ...
-
स्त्री कौन हो तुम …? पर्याय लगती हो धरा की धीरता से धीर धरती इक - इक कदम गिरती - संभलती हो पल्लू में ब्रम्हाण्ड ...
-
बन जाते हैं कुछ रिश्ते ऐसे भी जो बांध देते हैं, हमें किसी से भी कुछ रिश्ते ईश्वर की देन होते हैं कुछ रिश्ते हम स्वयं बनाते हैं। बन जाते हैं ...
-
समय का व्याकरण और हम ... अ , आ , इ , ई के जाल में उलझे बुनते ताने बाने छोटा उ , बड़ा ऊ क्या घटाऊँ , क्या बढ...






