तीज उत्तर भारत का एक लोकप्रिय पर्व है जिसे महिलाएं बड़े प्रेम से हर साल मनाती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत के करने से महिलाएं अखंड सौभाग्यवती होती हैं इसलिए इस व्रत को वे अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। यह कुछ जगहों पर सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को तो कुछ जगहों पर भादो मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है इसलिए इसे हरियाली तीज भी कहते हैं।
रचनाकारों, कलाकारों, प्रतिभाशाली लोगों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियतों को प्रोत्साहित करने का विशेष मंच।
बुधवार, अगस्त 11, 2021
🌺 तीज 🌺
🌺 आई हरियाली तिजिया 🌺
सोमवार, अगस्त 09, 2021
* स्नेह के धागे *
अदृश्य डोर का प्यारा सा बंधन,
नवजीवन का आगाज है स्नेह के धागे,
असीम विश्वास की धारा है स्नेह के धागे,
जिंदगी के हसीन ख्वाब है स्नेह के धागे,
प्यारी सी मुस्कुराहट का एहसास है स्नेह के धागे,
जिंदगी के गमों का अंत है स्नेह के धागे,
तपती मरुभूमि में शीतल जल का एहसास है स्नेह के धागे,
ग्रीष्मता में वर्षा की फुहार है स्नेह के धागे,
यादों में खोए, गीतों को गुनगुनाते,
नरम दूब पर चलते है स्नेह के धागे,
शीतल मलय का झोंका है स्नेह के धागे,
किताब के पन्नों में रखा शुष्क पुष्प है स्नेह के धागे ,
हमारे वजूद का प्यारा सा एहसास है स्नेह के धागे ,
परमेश्वर से मिलन है ये स्नेह के धागे।
✍️ डॉ० ऋतु नागर ( मुंबई, महाराष्ट्र )
* स्नेह का आवरण *
माँ का स्नेह
स्नेह
मंगलवार, अगस्त 03, 2021
पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय स्नेह विषय पर आधारित ऑनलाइन साहित्यिक प्रतियोगिता के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।
पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन "साहित्यिक प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'स्नेह' रखा गया। इस प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया तथा एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट 'स्नेह' विषय पर आधारित अपनी रचनाओं को प्रस्तुत कर प्रतियोगिता के स्तर को काफी ऊंचा उठा दिया। समूह के निर्णायकों द्वारा रचनाओं की उत्कृष्टता और रचनाकारों द्वारा रचनाओं में प्रस्तुत की गई हृदयस्पर्शी भावनाओं के आधार पर संध्या शर्मा (मोहाली, पंजाब), संगीता सिंघल विभु (पीलीभीत, उत्तर प्रदेश), निर्मला कर्ण (राँची, झारखण्ड) और चंचल जैन (मुंबई, महाराष्ट्र) को "पुनीत सर्वश्रेष्ठ रचनाकार" सम्मान देकर सम्मानित किया गया तथा अन्य प्रतिभागी रचनाकारों को "पुनीत श्रेष्ठ रचनाकार" सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में अपनी रचना प्रस्तुत कर समूह की शोभा बढ़ाने वालोे में प्रमुख नाम निर्मला कर्ण, संध्या शर्मा, चंचल जैन, संगीता सिंघल विभु, प्रतिभा तिवारी, कुसुम अशोक सुराणा, डाॅ. ऋतु नागर, सुनीता सिंह सरोवर, मीता लुनिवाल, डॉ. उमा सिंह बघेल रचनाकारों के रहे। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने सभी सम्मानित रचनाकारों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी और कहा कि पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह इसी तरह आगे भी ऑनलाइन 'साहित्यिक प्रतियोगिताओं' के माध्यम से रचनाकारों को अपनी साहित्यिक प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करता रहेगा तथा नए रचनाकारों को साहित्यिक मंच उपलब्ध करवा के साहित्य के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा। उन्होंने तीज के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले तीज साहित्यिक महोत्सव और राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस साहित्यिक महोत्सव में शामिल होने के लिए रचनाकारों को सादर आमंत्रित भी किया।
🌟 माँ, बच्चों की खुशियों का आधार 🌟
माँ मूर्ति है त्याग की, खान है प्रेम और दया की, माँ ही तो पहचान है, इस सुंदर सृष्टि की। शक्ति का वरदान है माँ, सरस्वती का रूप है, माँ ही इस ...
-
स्त्री कौन हो तुम …? पर्याय लगती हो धरा की धीरता से धीर धरती इक - इक कदम गिरती - संभलती हो पल्लू में ब्रम्हाण्ड ...
-
बन जाते हैं कुछ रिश्ते ऐसे भी जो बांध देते हैं, हमें किसी से भी कुछ रिश्ते ईश्वर की देन होते हैं कुछ रिश्ते हम स्वयं बनाते हैं। बन जाते हैं ...
-
समय का व्याकरण और हम ... अ , आ , इ , ई के जाल में उलझे बुनते ताने बाने छोटा उ , बड़ा ऊ क्या घटाऊँ , क्या बढ...






