सोमवार, जुलाई 11, 2022

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित ऑनलाइन मुहावरा विशेष साहित्यिक महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा हिंदी भाषा के मुहावरों के महत्व, विशेषता तथा उपयोगिता का अहसास लोगों को करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन 'मुहावरा विशेष साहित्यिक महोत्सव' का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'मुहावरे हैं विशेष' रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया। जिन्होंने दिए गए विषय पर आधारित एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाओं को प्रस्तुत कर ऑनलाइन 'मुहावरा विशेष साहित्यिक महोत्सव' की शोभा में चार चाँद लगा दिए और ऑनलाइन मुहावरा विशेष साहित्यिक महोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस महोत्सव में भारती राय (नोएडा, उत्तर प्रदेश) और प्राप्ति सिंह (‌हैदराबाद, तेलंगाना) द्वारा प्रस्तुत की गई रचनाओं ने समूह का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। महोत्सव में सम्मिलित प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन 'पुनीत साहित्य गौरव' सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने लोगों को हिंदी भाषा के मुहावरों की विशेषता व उपयोगिता के बारे में बताया और महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया तथा सम्मान पाने वाली प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को उज्ज्वल साहित्यिक जीवन की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने हिंदी रचनाकारों को समूह द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न ऑनलाइन साहित्यिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सादर आमंत्रित भी किया।

शुक्रवार, जुलाई 08, 2022

🍡खान-पान संस्कार 🍡








संभाल रही गृहस्थी अपनी 
पर छोटी-छोटी बातों में 
याद आती हैं नानी मेरी
साथ ही याद आती हैं
जो नाना ने बताई और सिखाई
भोजन है हमारे जीवन का आधार 
खान-पान के ही इर्द-गिर्द है 
अच्छी सेहत और संसार 
त्योहारों के मूल में 
हर गृहिणी की 
पहचान का केंद्र है 
खान-पान का संस्कार

छोटे बच्चे थे जब हम 
हर इतवार नानी घर जाते
नानी हमारी प्यारी सी 
सबसे सुंदर सबसे कोमल 
गोद में हम उठा लेती
ले जाती हम उस कमरे में 
जहां देर रात जाग कर 
खजाना बना रखती थी
हमारी पसंद की 
गुझिया, गुलाबजामुन
लौंगलता, चमचम
या फिर रसगुल्ला, रसमलाई
खीरकदम, खीरमोहन 
लड्डू और बर्फी 

हम उनके आस-पास
ही मंडराते थे
नानी संतरे भी 
छील के खिलाती
और अंगूर भी 
बाद नानी के ये जिम्मा 
नानाजी ने उठा लिया
नही दिया हम बच्चियों को 
कभी एहसास नानी के न होने का 
जारी रखी नानी की 
बनाई हुई परंपरा 
निभाया सदा ही उनका
खान-पान का संस्कार

✍️ प्राप्ति सिंह ( हैदराबाद, तेलंगाना )

गुरुवार, जुलाई 07, 2022

🍡 दादी के हाथ की बालूशाही 🍡








उन्हें पता था बहुत चाव से 

छुप-छुप सबसे नज़र बचा के

मुठ्ठी में छुपा ले जाती थी

ओसारे के कोने छुप के 

मैं बड़े चाव से खाती थी

दादी के हाथ की बालूशाही 


वो प्यारा निश्छल बचपन 

कभी सोच पाया ना ऐसे 

जब रोज़ छुपाकर खाती मैं

तो डब्बा ना खाली होता कैसे 

मेरा मन कभी नही भरता पर 

दादी डब्बा भरती जाती थी 

उनके हाथ मैं चूमा करती और 

दादी लाड लड़ाती जाती थी


कितने अनुराग से दादी मेरी

बड़े जतन से पूरे मन से 

दुनियाँ भर का स्नेह मिलाकर 

उपलों वाला चूल्हा जलाकर 

घर के आँगन में मुस्काती सी 

मीठा प्रेम मिलाती जाती

उनके प्रीत की शक्कर पाकर

कितनी मीठी हो जाती थी

दादी के हाथ की बालूशाही 


अब ना रहा वो बचपन मेरा

ना ही दादी का साथ रहा 

अब ना रही वो स्नेहिल बातें

ना ही अब वो स्वाद रहा 

जब दादी स्मृति में आती

मैं बालूशाही लाती हूँ

उनकी स्नेहिल यादों में फिर 

मैं पल-पल खोती जाती हूँ

पर अब वो प्रेम नही मैं पाती 

ना वो स्वाद अनुभूत कर पाती हूँ 

अद्भुत, सुस्वादु हुआ करती थी 

वो दादी के हाथ की बालूशाही


✍ भारती राय ( नोएडा, उत्तर प्रदेश )

बुधवार, जुलाई 06, 2022

🍁 प्रतीक्षा 🍁











तुम क्या जानो 

कितना कठिन होता है

पहाड़ सा वक़्त

प्रतीक्षा का

जब चाँद भी सर्द से 

सिहरता सा छुप जाए 

स्याह रात के आँचल में।


जब ओस की बूँदे भी 

मानो किसी होड़ में हों

मचलने को 

वसुधा की गोद में

जब सूरज अपनी

ऊष्मा में भी 

ठंड से ठिठुरता 

सर्द आलस्य में 

गुम हो कहीं 

बादलों के बंद 

किवाड़ में।


तब कोई बैठा है 

बेसब्री से प्रतीक्षारत

घड़ी की टिक-टिक के साथ

अपनी साँसें गिनता

कोई बैठा है प्रतीक्षारत

उन ओस की बूँदों संग

सूनी स्याह रात निहारता

कोई बैठा है प्रतीक्षारत

उन सर्द बादलों भरे 

श्वेत गगन के नीचे 

हरी घास पर 

शबनम बटोरता।


तब 

जाने कैसे 

विस्मृत कर देते हो तुम

जाने कैसे 

एक हिचकी भी 

नही आती तुम्हें

जाने कैसे 

आभास नही होता 

तुम्हें उसकी प्रतीक्षा का।


जाने कैसे 

नही महसूस कर

पाते हो तुम

कि कोई बैठा है 

आँखें बिछाए 

बार-बार बिखरती 

आस को 

पुनः-पुनः समेटता सा

मानो प्रतीक्षा करना ही 

उसकी नियति

बन गयी हो जैसे।


 ✍️ भारती राय ( नोएडा, उत्तर प्रदेश )

🍁 मजबूत पंख से ही ऊंची उड़ान 🍁

अजय और विजय दो भाई थे। विजय जितना समझदार और इरादों का पक्का था, अजय उतना ही लापरवाह। विजय जो भी करता पूरी तैयारी और लगन के साथ करता। अजय के सपने बहुत बड़े थे, लेकिन उन सपनो को हासिल करने के लिए अपने पंख मजबूत नही करता। वह ऊंची उड़ान के ख्वाब तो देखता, लेकिन आसमान में उड़ता रह जाता। विजय उसे लाख समझाता लेकिन अजय की अक्ल पर पत्थर पड़े थे। अपने आलस्य और हठधर्मी के कारण विजय अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच हँसी का पात्र बन गया था। उसकी शारीरिक बनावट खराब हो गई, उसे कई तरह की बीमारियों ने भी घेर लिया। हस्पताल में पड़े-पड़े उसकी आंखें खुली और उसने दृढ़ निश्चय किया, कि अब मुझे अपने पंख मजबूत करके ऊंची उड़ान भरनी ही होगी। हस्पताल से छुट्टी के बाद, उसने छोटे-छोटे कदम बढ़ाते हुए अपना लक्ष्य साधा। उसने डाइटीशियन की मदद से अपना अपने खाने-पीने पे ध्यान दिया, साथ ही योग करना भी शुरू किया। वह रोज सवेरे उठ के ध्यान करता और रात को सोने से पहले प्रभु से अपने लिए हिम्मत और साहस की प्रार्थना। वह नियम और समय सूची बना के पढ़ाई भी करने लगा। धीरे-धीरे सब उसकी सराहना करने लगे। उसके वो सभी सहपाठी जो उसका मजाक उड़ाते थे, नीचा दिखाते थे वो सभी ईर्ष्या से भर गए। वे सभी अजय को डराने-धमकाने लगे लेकिन अजय के हौसले पस्त नही हुए। जब उसका बारहवीं का परिणाम आया तो उसके सभी अध्यापकगण और प्राचार्य ने उसकी तारीफ की और कहा कि जो भी अपने पंख मजबूत करके ऊंची उड़ान भरने का साहस करता है। मंजिल उसे जरूर मिलती है। अजय इस बात का सबसे बढ़िया उदाहरण है, क्योंकि इसने ना सिर्फ अपनी नाकामी को दूर किया अपितु पूरे जिले में पांचवीं रैंक लाकर हमारे स्कूल का नाम भी रोशन किया है। 

                                    
                                 ✍️ प्राप्ति सिंह ( हैदराबाद, तेलंगाना )

शुक्रवार, जुलाई 01, 2022

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन 'जून जूनून साहित्यिक प्रशस्ति कार्यक्रम' के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।

पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा रचनाकारों के उत्साहवर्धन हेतु एवं रचनाकारों में साहित्यिक जूनून उत्पन्न करने के उद्देश्य से ऑनलाइन 'जून जूनून साहित्यिक प्रशस्ति कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। जिसमें रचनाकारों को विभिन्न तरह के 20 विषयों को देकर उन पर रचना लिखने के लिए आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया। जिन्होंने दिए गए विषयों पर आधारित एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाओं को प्रस्तुत कर ऑनलाइन 'जून जूनून साहित्यिक प्रशस्ति कार्यक्रम' की शोभा में चार चाँद लगा दिए। इस कार्यक्रम के अंतर्गत समूह द्वारा अपने पिछले ऑनलाइन साहित्यिक कार्यक्रमों में मंच की शोभा बढ़ा चुके रचनाकारों को विशिष्ट रचनाकार के तौर पर जोड़कर उन्हें प्रत्येक रचना के लिए ऑनलाइन 'पुनीत प्रेरक रचनाकार' सम्मान पत्र तथा सभी 20 विषयों पर उत्कृष्ट रचनाएं प्रस्तुत कर समूह का ध्यान आकर्षित करने वाली विशिष्ट रचनाकार भारती राय (नोएडा, उत्तर प्रदेश) को ऑनलाइन 'पुनीत साहित्य सिकंदर' सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया और साथ ही समूह ने नए जुड़े रचनाकारों को भी उनकी रचना प्रस्तुति के लिए ऑनलाइन 'पुनीत प्रेरक रचनाकार' प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने ऑनलाइन 'जून जूनून साहित्यिक प्रशस्ति कार्यक्रम' में प्रतिभागी रचनाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन किया तथा सम्मान पत्र और प्रशस्ति पत्र पाने वाले सभी रचनाकारों को उज्ज्वल साहित्यिक जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने रचनाकारों को आने वाले ऑनलाइन साहित्यिक महोत्सवों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सादर आमंत्रित भी किया। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत करके समूह की शोभा बढ़ाने वालों में प्रमुख नाम भारती राय, सुनीता सोलंकी 'मीना', संध्या शर्मा, प्राप्ति सिंह, डॉ. उमा सिंह बघेल, सीमा मोटवानी रचनाकारों के रहे।

🏆 पिता घर की शान है 🏆







पिता  घर  की  शान  है  
बच्चों  का  अभिमान  है  
घर  घर  की  मजबूत  नींव  है
हर  दिल  के  बहुत  करीब  है  
हर  बच्चे  की  जरूरत  है
पिता  है  तो  जिंदगी  खूबसूरत  है
पिता  से  ही  मिलता  जूनून  है
पिता  हर  परिवार  का  सुकून  है 
पिता  ही  तो  बड़ा  दिलवाला  है  
हर  बच्चे  के  मुँह  का  निवाला  है  

✍️ डॉ. उमा सिंह बघेल ( रीवा, मध्य प्रदेश )

🌟 माँ, बच्चों की खुशियों का आधार 🌟

माँ मूर्ति है त्याग की, खान है प्रेम और दया की, माँ ही तो पहचान है, इस सुंदर सृष्टि की। शक्ति का वरदान है माँ, सरस्वती का रूप है, माँ ही इस ...