रचनाकारों, कलाकारों, प्रतिभाशाली लोगों और उत्कृष्ट कार्य करने वाली शख्सियतों को प्रोत्साहित करने का विशेष मंच।
गुरुवार, जुलाई 21, 2022
🦚 सिनेमा और हम 🦚
रविवार, जुलाई 17, 2022
🦚 यादें 🦚
यूँ तो होंगे हर जगह आपके मुरीद
पर जो भीड़ की तन्हाई में आएं पास वो यादे हमारी होंगी।।
यूँ तो आप हँसेंगे महफ़िल में खु
पर जो ला दें मोती पलकों पे इक
यूँ तो तैरते होंगे ख़्वाब आपकी
पर जो जगा दें चौंक के उस रात वो यादें हमारी होंगी।।
यूँ तो गुल ही गुल बिखरे होंगे
पर जो बिखरा दें ख़ुशबू बेहिसाब
यूँ तो चुभते होंगे पाँवों में
पर जो रोक ले थाम कर दामन आज वो
यूँ तो शब पूनम भरी होगी गुलशन-
पर जो करवटों में कटेगी रात वो
यूँ तो खाएँगे वफ़ा की क़समें भी बहुत मिलने वाले।
पर जो निभायेंगी ख़ामोश वफ़ा सा
✍️ भारती राय ( नोएडा, उत्तर प्रदेश )
बुधवार, जुलाई 13, 2022
पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित ऑनलाइन खान-पान विशेष साहित्यिक महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।
सोमवार, जुलाई 11, 2022
पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा आयोजित ऑनलाइन मुहावरा विशेष साहित्यिक महोत्सव के प्रतिभागी रचनाकार सम्मानित।
पुनीत अनुपम साहित्यिक समूह द्वारा हिंदी भाषा के मुहावरों के महत्व, विशेषता तथा उपयोगिता का अहसास लोगों को करवाने के उद्देश्य से ऑनलाइन 'मुहावरा विशेष साहित्यिक महोत्सव' का आयोजन किया गया। जिसका विषय 'मुहावरे हैं विशेष' रखा गया। इस महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों के रचनाकारों ने भाग लिया। जिन्होंने दिए गए विषय पर आधारित एक से बढ़कर एक उत्कृष्ट रचनाओं को प्रस्तुत कर ऑनलाइन 'मुहावरा विशेष साहित्यिक महोत्सव' की शोभा में चार चाँद लगा दिए और ऑनलाइन मुहावरा विशेष साहित्यिक महोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस महोत्सव में भारती राय (नोएडा, उत्तर प्रदेश) और प्राप्ति सिंह (हैदराबाद, तेलंगाना) द्वारा प्रस्तुत की गई रचनाओं ने समूह का ध्यान विशेष रूप से आकर्षित किया। महोत्सव में सम्मिलित प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को ऑनलाइन 'पुनीत साहित्य गौरव' सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष पुनीत कुमार जी ने लोगों को हिंदी भाषा के मुहावरों की विशेषता व उपयोगिता के बारे में बताया और महोत्सव में प्रस्तुत की गई रचनाओं पर अपनी महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देकर रचनाकारों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया तथा सम्मान पाने वाली प्रतिभागी रचनाकार शख्सियतों को उज्ज्वल साहित्यिक जीवन की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने हिंदी रचनाकारों को समूह द्वारा आयोजित होने वाले विभिन्न ऑनलाइन साहित्यिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सादर आमंत्रित भी किया।
शुक्रवार, जुलाई 08, 2022
🍡खान-पान संस्कार 🍡
गुरुवार, जुलाई 07, 2022
🍡 दादी के हाथ की बालूशाही 🍡
उन्हें पता था बहुत चाव से
छुप-छुप सबसे नज़र बचा के
मुठ्ठी में छुपा ले जाती थी
ओसारे के कोने छुप के
मैं बड़े चाव से खाती थी
दादी के हाथ की बालूशाही
वो प्यारा निश्छल बचपन
कभी सोच पाया ना ऐसे
जब रोज़ छुपाकर खाती मैं
तो डब्बा ना खाली होता कैसे
मेरा मन कभी नही भरता पर
दादी डब्बा भरती जाती थी
उनके हाथ मैं चूमा करती और
दादी लाड लड़ाती जाती थी
कितने अनुराग से दादी मेरी
बड़े जतन से पूरे मन से
दुनियाँ भर का स्नेह मिलाकर
उपलों वाला चूल्हा जलाकर
घर के आँगन में मुस्काती सी
मीठा प्रेम मिलाती जाती
उनके प्रीत की शक्कर पाकर
कितनी मीठी हो जाती थी
दादी के हाथ की बालूशाही
अब ना रहा वो बचपन मेरा
ना ही दादी का साथ रहा
अब ना रही वो स्नेहिल बातें
ना ही अब वो स्वाद रहा
जब दादी स्मृति में आती
मैं बालूशाही लाती हूँ
उनकी स्नेहिल यादों में फिर
मैं पल-पल खोती जाती हूँ
पर अब वो प्रेम नही मैं पाती
ना वो स्वाद अनुभूत कर पाती हूँ
अद्भुत, सुस्वादु हुआ करती थी
वो दादी के हाथ की बालूशाही
✍ भारती राय ( नोएडा, उत्तर प्रदेश )
बुधवार, जुलाई 06, 2022
🍁 प्रतीक्षा 🍁
तुम क्या जानो
कितना कठिन होता है
पहाड़ सा वक़्त
प्रतीक्षा का
जब चाँद भी सर्द से
सिहरता सा छुप जाए
स्याह रात के आँचल में।
जब ओस की बूँदे भी
मानो किसी होड़ में हों
मचलने को
वसुधा की गोद में
जब सूरज अपनी
ऊष्मा में भी
ठंड से ठिठुरता
सर्द आलस्य में
गुम हो कहीं
बादलों के बंद
किवाड़ में।
तब कोई बैठा है
बेसब्री से प्रतीक्षारत
घड़ी की टिक-टिक के साथ
अपनी साँसें गिनता
कोई बैठा है प्रतीक्षारत
उन ओस की बूँदों संग
सूनी स्याह रात निहारता
कोई बैठा है प्रतीक्षारत
उन सर्द बादलों भरे
श्वेत गगन के नीचे
हरी घास पर
शबनम बटोरता।
तब
जाने कैसे
विस्मृत कर देते हो तुम
जाने कैसे
एक हिचकी भी
नही आती तुम्हें
जाने कैसे
आभास नही होता
तुम्हें उसकी प्रतीक्षा का।
जाने कैसे
नही महसूस कर
पाते हो तुम
कि कोई बैठा है
आँखें बिछाए
बार-बार बिखरती
आस को
पुनः-पुनः समेटता सा
मानो प्रतीक्षा करना ही
उसकी नियति
बन गयी हो जैसे।
✍️ भारती राय ( नोएडा, उत्तर प्रदेश )
🌟 माँ, बच्चों की खुशियों का आधार 🌟
माँ मूर्ति है त्याग की, खान है प्रेम और दया की, माँ ही तो पहचान है, इस सुंदर सृष्टि की। शक्ति का वरदान है माँ, सरस्वती का रूप है, माँ ही इस ...
-
स्त्री कौन हो तुम …? पर्याय लगती हो धरा की धीरता से धीर धरती इक - इक कदम गिरती - संभलती हो पल्लू में ब्रम्हाण्ड ...
-
बन जाते हैं कुछ रिश्ते ऐसे भी जो बांध देते हैं, हमें किसी से भी कुछ रिश्ते ईश्वर की देन होते हैं कुछ रिश्ते हम स्वयं बनाते हैं। बन जाते हैं ...
-
समय का व्याकरण और हम ... अ , आ , इ , ई के जाल में उलझे बुनते ताने बाने छोटा उ , बड़ा ऊ क्या घटाऊँ , क्या बढ...






