मंगलवार, जुलाई 20, 2021

* चादर देखकर पांव पसारना *

चादर देखकर पांव पसारना

अपनी हैसियत का ध्यान रखना।


माना जीवन बड़ा कठिन है

संयम से चलना जीवन नियम है

अपनी इच्छा का मोल समझो

पूर्ण करने की हिम्मत रखो।


अपने से ऊपर मत देखो

नीचे देख कर धैर्य रखो

चांद तारे किसी को नहीं मिलते

धरती पर ही भवन बनते।


आकांक्षा की सीमा नही होती

पूर्ण की शक्ति सब में नहीं होती

सुख दुख जीवन का रेला

एक आता दूसरा जाता झमेला।


जीवन एक तपस्या है

ज्ञानजोत एक समस्या है

मिलती जिसको है संतुष्टि

उसका जीवन व्यवस्था है।


जिसके पास अपार संपत्ति

जाना है उसको भी खाली

फिर काहे की हाहाकारी

रहना हमेशा सदाचारी।


जो धैर्य संतोष से चलता

जीवन उसका निरन्तर चलता

भारती चादर जितने पांव पसारे

जीवन सौंदर्य वही संवारे।

              ✍️ भारती अग्रवाल ( नोएडा, उत्तर प्रदेश )







रविवार, जुलाई 18, 2021

* तपस्या *

         एक तपस्या है मानव जीवन जीना,
         अपना कर्म करना और जूझ कर मरना।
         मानव करता तप कुछ अपूर्व  रचने को,
       जीवन नैया के भँवर से पार उतरने को।
      चाहे कितने हों काँटे या राह में आए बाधाएँ,
     कठिन  तपस्या से वो सब दूर  हो जाएँ।
     अगर जाने-अनजाने कहीं तुम पिछड़ जाओ,
   उस राह की धूल में तुम गम न कभी करना। 
     एक तपस्या है मानव जीवन को जीना,
    अपना कर्म करना और जूझ कर मरना।
    मानव जीवन कोई तपस्या से कम नहीं,
   पग-पग पर हैं कठिनाइयां कोई गम नही।
    समस्याओं से जो पार उतर जाता है,
     सुखी जीवन का वरदान वही पाता है।
                         
                      ✍️ सावित्री मिश्रा ( झारसुगुड़ा, ओड़िशा ) 






( ** घर ** )

'घर' एक सुकून, एक एहसास,

'घर' आना क्या होता है?

पहले जो छोटी-छोटी बातें हमें परेशां करती थीं,

जब हम घर के ही हुआ करते थे,

आज जब घर से दूर हैं,

तो यही बातें हमें यादें बन सताती हैं,

'घर' के अहाते में पांव रखते ही ,

वो बचपन की खुश्बू का झोंका ,

वो बाबा का पुरानी कहानी सुनाना,

सुनकर हम सबका मुस्कुराना,

मां का दौड़ कर आना ,आकर लिपट जाना,

फिर तरह-तरह के व्यंजन बनाना,

चाय की खुश्बू का रसोई तक खींच लेजाना,

दरवाजे पर लगी घंटी से भांप लेना,

कि दरवाजे पर किसका हुआ है आना,

काउच पर पैर पसारे बैठना,

 और दूर कमरे में, टीवी में न्यूज़ का चलना,

वो घर की अलमारी में ,

पुरानी तस्वीरों का मिलना,

वो घर में लगा, दाल में हींग का तड़का,

वो मां का हौले से, पूजा की घंटी बजाना,

वो खिड़की से आती सुबह की धूप,

और पेड़ों से आती कोयल की कूक,

वो करीने से लगी पुरानी किताबें,

वो धीमे से बजता रहता ट्रांज़िस्टर,

वो दूर कहीं फेरीवाले की आवाज़ें,

पैसा, करियर, सफलता, प्यार,

मिल सकते है दोबारा,

पर 'घर' का एहसास इन सबसे परे है,

परदेस में बंजारों की तरह भले ही रह लें,

'घर' के संदूक में लिपटी वो यादें,

हमें 'घर' की ओर खींच ही लाती हैं........

               ‌‌✍️ डॉ० ऋतु नागर ( मुंबई, महाराष्ट्र )


( ** जिंदगी **)


चार दिन की जिंदगी ये,

 रोते हुए आए थे, हंसते-हंसाते जाना है,

 चार चरणों में बटी ये जिंदगी,

 'बचपन' की मासूमियत में लिपटे हुए,

 न किसी बात की चिंता,

 ना किसी चीज की फ़िक्र,

 दोस्तों की अठखेलियां में बीत जाता है 'बचपन', 

'यौवन' की दहलीज पर रखते कदम, 

लाखों अरमानों को दिल में संजोए,

 बिंदास से आगे बढ़ाते हैं कदम,

'गृहस्थी' की दुनिया में रखते हैं पांव,

 जहां नई दुनिया की हसरतों में खो जाते कहीं,

 जोड़-भाग करते जरूरतों का,

 कहीं पूरा होता, छूट जाता कहीं,

 'बुढ़ापे' की ओर पांव बढ़ते धीरे-धीरे ,

जहां आज़ादी मिली, तन साथ देता कुछ कम है,

 हर चाहत के लिए दूर तलक देखतें हैं,

 है जीवन खेल भी अजब सा,

 वक्त पल भर के लिए,

कभी रुकता नहीं है,

है दुर्गम पथ और दूर तलक जाना है,

 वक्त कैसा भी हो ,सिर्फ हंसना-हंसाना है,

 ना खुद रोना ,न दूजे को रुलाना है,

 जख्मों पर हौले से मरहम लगाना है,

 चार दिन की ज़िंदगी ये.....

 जियो इस क़दर कि ज़िंदगी हमें नहीं,

 हम ज़िंदगी को मिले हो,

 जिंदगी का हंसी मकसद यही है,

 प्यार दो ,प्यार लो, प्यार बांटते चलो,

 चार दिन की ज़िंदगी ये........

                       ✍️ डॉ० ऋतु नागर ( मुंबई, महाराष्ट्र )

( ** छत ** )


ऊंची-ऊंची अट्टालिकाओं की 'छत' नहीं होती ,

 हो बालकनियों में कैद,

 छत के नज़ारों का लुत्फ अब भूल रहे,      

 जिस छत को अहं था छत होने का,

 मंजिलें बनती गई, छत फर्श बन गई,

 याद आती है बचपन की वो छत,

 जहां ढेरों सपने संजोए,

 बारिश की मीठी फुहारों में,

 छतों पर घूमते थे हम,

छत पर मस्ती भरी शामें बिताना,

चाय की चुस्कियों के संग,

धीमे से छुपे राजों को खोलना,

रूठ जाना कहीं, तो कहीं मनाना ,

आचार की बरनियों से चुपके से आचार खाना,

मां का वह वड़ियां, पापड़ सुखाना,

दोस्ती कर चांद से, सप्तर्षि तारामंडल को ढूंढना,

पतंगों को उड़ने-उड़ाने का सिलसिला,

अपनी छत से, पड़ोसियों की छत से दोस्ती करना,

वो सखियों-सहेलियों से गप्पे मारना,

याद आ गई वो 'छत पर पहली मुलाकात, 

दिल की तरंगों को छेड़ गई फिर से,

अब तो तारे भी थोड़ा धीमे टिमटिमाते हैं,

टीवी पर उलझे बच्चे, अब छत पर कहां आते हैं,

आज कहीं 'छत' खो सी रही है,

आज के इस दौर में,

'छत' टपकती किसी की है और भीगता कोई है,

'छत' बनाई जिसने,

'छत' ढूंढता वही है,

ढूंढती हूं स्मृतियों में......

खोई हुई वो बस्ती, वो गलियां,

जहां चलते-चलते,

 मिल जाती 'वो कीमती छत'.........

                ✍️ डाॅ० ऋतु नागर ( मुंबई, महाराष्ट्र )


( ** वादे ** )

कुछ वादे 'बिन कहे' ही 'टूट' जाते हैं,

बचपन से शुरू होते, ये छोटे-छोटे वादे, 

सखियों के साथ ढेरो सपने देखते हुए,

न जाने कहां-कहां घूमने के वादे,

साथ रहने के वादे, कभी न दूर जाने के वादे,

विद्यालय छूटने के बाद दुबारा मिलने के वादे,

सखियों के विवाह में जाने के वादे,

वक्त के साथ 'भूल की धूल' में समा जाते हैं,

जीवन में कितने वादे ऐसे होते हैं,

जिन्हे हम मां-बाबा की आंखों में देखते हैं,

एक बार परदेस जाकर , लौटकर आने के वादे,

उन्हें रोज़ फोन करने के वादे,

वो इंतज़ार करते रहते हैं और वादे टूट.....

शायद ही वो कभी पूरे होते हैं,

जाने-अंजाने हम वादे करते हैं,वो टूटते जाते हैं,

याद आता है मुझे भी वो वादा,

जो किया था मैंने भी,अपनी प्यारी सखी के साथ,

जब उसने कागज़ की गुड़िया, बनाकर दी थी मेरे हाथ,

परेशां मत हो। एक दिन नन्ही सी परी, थमेगी तेरा हाथ,

मैं भावविह्वल सी कर बैठी वादा उससे,

कि जिस दिन ये सपना पूरा होगा मेरा,

पहला फोन करूंगी तुझे "यार",

नन्ही परी जिस दिन आंचल में आई ,

सर्वस्व भूल मैं उसमे समाई,

उसका नंबर जाने, कब कहां खो गया,

जाने वो वादा कब टूट गया,

जाने-अंजाने कुछ वादे, बिन कहे ही टूट जाते हैं,

कुछ हमारे, हमसे ही छूट जाते हैं..........

                    ✍️ डाॅ० ऋतु नागर ( मुंबई, महाराष्ट्र )



( ** गृहिणी ** )

गृहिणी तो समाज है, 

गृहिणी धर्म लकीर,
गृहिणी मर्यादा बने,

लांघे तो कटे तकदीर।


गृहिणी आशीर्वाद है,

प्रभुता रखे हर शीश,

गृहिणी पालनहार है,

अभिनन्दनीय हर रीत।


गृहिणी कंचन सी पवित्र,

जाने अंकुश की रीत,

गृहिणी जनती पुरुष को,

फिर भी सम भयभीत।


गृहिणी सूली पर चढ़ी,

अपनो जी ही रीत,

गृहिणी अग्नि पर चढ़ी,

आदा की रघुकुल प्रीत।


गृहिणी लगी चौसर पर,

धर्म राज के राज,

उसके वस्त्र हरण पर,

अन्धा हुआ समाज।


गृहिणी लड़ी मैदान में,

 तोड़ी झूठी रीत,

अंग्रेजों को कटती,

शेष रहे भयभीत।


गृहिणी जलती आग सी,

जब तक भाये प्रीत,

मन मक्कम कर तोड़ दे,

तो रचदे वो नई रीत ।


गृहिणी निर्मल नीर से,

रंग दो अपने रंग,

मानो  तो वरदान है,

हर पल उसके संग।   


✍️ मंजू शर्मा ( सूरत , गुजरात )



🌟 माँ, बच्चों की खुशियों का आधार 🌟

माँ मूर्ति है त्याग की, खान है प्रेम और दया की, माँ ही तो पहचान है, इस सुंदर सृष्टि की। शक्ति का वरदान है माँ, सरस्वती का रूप है, माँ ही इस ...