इंसानियत व्यक्ति को सच्चा इंसान बनाती है किसी के कठिन समय में उसकी मदद करना इंसानियत है आज भी कई ऐसे लोग हैं जो बिना किसी स्वार्थ के लोगों के मुश्किल वक्त में उनकी मदद करते हैं। इंसानियत के बिना समाज का अस्तित्व सुरक्षित नही है।
यह आचरण की एक शैली है दूसरों की मदद करने से आत्मिक सुख मिलता है इंसानियत समाज में एक दूसरे को जोड़ने का कार्य करती है। इंसानियत ही इस संसार को सुन्दर और रहने योग्य बनाती है। हमें अपने जीवन को सार्थक करने के लिए स्वार्थ को छोड़कर इंसानियत के दीप को हमेशा प्रज्वलित रखना होगा।
✍️ रत्ना वाधवानी ( भोपाल, मध्य प्रदेश )

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें